मारुति सुजुकी की कारों के दाम 30,000 रुपये तक बढ़े, जानें किन मॉडलों पर कितना असर
Maruti Price Hikes: लागत खर्च और महंगाई बढ़ने की वजह से Maruti Suzuki ने अपनी गाड़ियों के दाम 30,000 तक बढ़ा दिए हैं। Maruti के अलावा TATA और Kia ने भ ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। मई 2026 में Maruti Suzuki ने घोषणा की थी कि वह जून में अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में 30,000 रुपए तक की बढ़ोतरी करेगी। जब यह घोषणा की गई थी तब यह साफ नहीं था कि किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ाई जाएगी। अब Maruti के चुनिंदा मॉडल्स पर हुई इस बढ़ोतरी की जानकारी सामने आ गई है। यह नई कीमतें 14 जून 2026 से लागू हो चुकी हैं।
किसके कितन बढ़े दाम?
जहां Wagon R और Eeco की कीमतों में सबसे कम 5,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई तो वहीं E Vitara के दाम सबसे ज्यादा 30,000 रुपए तक बढ़े हैं। Maruti का कहना है कि, लागत के खर्च में लगातार बढ़ोतरी और भारी महंगाई के दबाव की वजह से कीमतें बढ़ाई गई हैं। कार निर्माता कंपनी के लिए इस अतिरिक्त लागत का कुछ बोझ बढ़ी हुई कीमतों के तौर पर ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया था।

दूसरी कंपनियों ने बढ़ाई कीमत
हालांकि, Maruti अकेली ऐसी कार कंपनी नहीं है जिसने दाम बढ़ाए हैं। Hyundai, Kia और TATA Motors जैसे ब्रांड्स ने भी इन्हीं वजहों का हवाला देते हुए अपनी-अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है।
कितनी हैं कारें
मारुति की ओर से भारतीय बाजार में हैचबैक सेगमेंट से लेकर एसयूवी सेगमेंट में कई कारों की बिक्री की जाती है। निर्माता देश में ICE के साथ ही EV सेगमेंट में भी अपनी कारों को ऑफर करती है। जिनमें प्रमुख तौर पर Maruti Alto K10, Maruti Wagon R, Celerio, S Presso, Swift, Dzire, Grand Vitara, Brezza, Victoris, Ertiga, Invicto और Jimny जैसी कारें शामिल हैं।
खबरें और भी
किसने बढ़ाई कीमत?
इससे पहले Mahindra ने 6 अप्रैल 2026 से अपनी SUV और कमर्शियल गाड़ियों की रेंज में कीमतों को बढ़ाने की घोषणा की थी। कंपनी का कहना था कि यह बढ़ोतरी 2.5 प्रतिशत होगी जबकि सभी मॉडलों पर औसत बढ़ोतरी लगभग 1.6 प्रतिशत होगी। इसी तरह TATA Motors ने भी अप्रैल 1 2026 से अपने ICE पैसेंजर गाड़ियों की रेंज में मामूली कीमत बढ़ोतरी की थी। हाल ही में Kia ने भी अपनी गाड़ियों को महंगा कर दिया है।
दोनों ही कंपनियों ने बढ़ती इनपुट लागत में हो रही बढ़ोतरी को ही कीमत बढ़ाने की बड़ी वजह बताया था।
यह भी पढ़ें- Maruti, TATA या Hyundai: कौन है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, कीमत 10 लाख से भी कम