Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Suzuki eVitara भारत में इस दिन होगी लॉन्च, Creta Electric और BE 6 को देगी कड़ी टक्कर

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 12:24 PM (IST)

    मारुति सुजुकी 3 सितंबर 2025 को अपनी पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक SUV Maruti Suzuki eVitara लॉन्च करेगी। गुजरात के सुजुकी मोटर प्लांट में निर्मित इसे नेक्सा शोरूम के माध्यम से बेचा जाएगा। eVitara को भारत के साथ-साथ जापान और यूरोप जैसे वैश्विक बाजारों में भी निर्यात किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में शानदार बैटरी विकल्प और एडवांस लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    Hero Image
    Maruti Suzuki eVitara भारत में 3 सितंबर को लॉन्च होगी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। Maruti Suzuki अपना पहला मेड‑इन‑इंडिया इलेक्ट्रिक SUV, eVitara को 3 सितंबर 2025 को लॉन्च करने वाली है। इसे गुजरात के Suzuki Motor प्लांट में बनाया गया है और इसकी बिक्री Nexa शोरूम के जरिए की जाएगी। eVitara को केवल भारत में ही नहीं, बल्कि जापान, UK और यूरोप जैसे ग्लोबल बाजारों में भी निर्यात किया जाएगा। इस SUV में शानदार बैटरी ऑप्शन, एडवांस Level‑2 ADAS, तेज DC चार्जिंग दी जाएगी। आइए Maruti Suzuki eVitara के बारे में विस्तार में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti eVitara का डिजाइन

    इसमें रग्ड SUV-स्टाइल बॉडी क्लैडिंग और Y‑शेप्ड LED DRLs दिया गया है। इसके चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक और 18‑इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके C‑पिलर पर रियर हैंडल और चार्जिंग पोर्ट सामने बाई तरफ दिया गया है।

    Maruti eVitara का इंटीरियर

    इसमें ब्रॉउन-ब्लैक कलर का डुअल‑टोन थीम दिया गया है। इसमें प्लेटिंग सेंटर कंसोल और फिक्स्ड ग्लास रूफ दिया गया है। इसमें 10.1 इंच की टचस्क्रीन और 10.25 इंच की डिजिटल क्लस्टर के साथ 2‑स्पोक स्टीयरिंग मिलेगी। इसके साथ ही eVitara को वेंटिलेटेड सीट, पावर ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जर, 360° कैमरा, 7 एयरबैग, Level‑2 ADAS जैसे फीचर्स के साथ लैस किया गया है।

    Maruti eVitara बैटरी और रेंज

    इसे दो बैटरी पैक 49 kWh और 61 kWh के साथ पेश किया जाएगा। इसका 49 kWh बैटरी पैक फुल चार्ज होने के बाद 400 km तक की रेंज मिलेगी। इसका दूसरा बैटरी पैक 61 kWh फुल चार्ज होने के बाद 500 km से ज्यादा की रेंज देगा। यह DC फास्ट चार्जिंग से 45 मिनट में 10–80% तक चार्ज हो जाएगा। वहीं, इसे AC चार्जर से घर पर चार्ज करने पर 4.5–9 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

    इनसे होगा मुकाबला

    भारतीय बाजार में Maruti Suzuki eVitara के लॉन्च Hyundai Creta Electric, Tata Curvv EV, MG ZS EV और Mahindra BE 6 से मुकाबला देखने के लिए मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki की दो कारों की बढ़ गई कीमत, साथ में आई छह एयरबैग की सेफ्टी, जानें कौन सी कारें लिस्‍ट में शामिल