Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेड इन इंडिया Maruti Suzuki eVitara जापान में हुई पेश, जानिए क्या है इसमें खास

    Updated: Sat, 12 Jul 2025 05:24 PM (IST)

    भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अब इलेक्ट्रिक वाहनों में कदम रख रही है। मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक SUV eVitara भारत में बन रही है और इसे पूरी दुनिया में एक्सपोर्ट किया जाएगा। कंपनी ने इसे जापान में पेश किया है। यह eVX Concept पर आधारित है जिसका डिजाइन आकर्षक है। यह इलेक्ट्रिक कार गुजरात में बनेगी और भारत से दूसरे देशों को भेजी जाएगी।

    Hero Image
    जापान में पेश हुई भारत में बनी Maruti Suzuki eVitara।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki अब कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनियां में कदम रखने जा रही है। Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक SUV, eVitara को पूरी तरह से भारत में बनाया जा रहा है और इसे पूरी दुनिया में एक्सपोर्ट किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने देश के कई शोरूम में इसे शोकेस भी करना शुरू कर दिया है। इसे अब जापान में पेश किया गया है। आइए जानते हैं कि भारत में तैयार की गई और उसके बाद जापान में पेश हुई Maruti Suzuki eVitara में क्या कुछ दिया गया है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जापान में Maruti Suzuki eVitara हुई पेश

    हाल ही में Maruti Suzuki eVitara को जापान के हमामात्सु स्टेशन के शिंकानसेन टिकट गेट पर पेश किया गया है। Suzuki जापान ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर इसकी फोटो को शेयर किया गया है। eVitara असल में eVX Concept पर बेस्ड इलेक्ट्रिक SUV है, जो कई बड़े इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च की जाएगी। eVitara का डिजाइन काफी स्टाइलिश और मॉडर्न है। इसका लुक इसे बाकी इलेक्ट्रिक SUVs से अलग बनाता है।

    भारत से दूसरे देशों की जाएगी एक्सपोर्ट

    Maruti Suzuki की यह पहली इलेक्ट्रिक कार पूरी तरह भारत के गुजरात प्लांट में बनेगी। यहीं से इसे भारत के पोर्ट्स के जरिए दुनिया भर में भेजा जाएगा। इससे भारत की मैन्युफैक्चरिंग और इकोनॉमी को बड़ा फायदा मिलेगा। Suzuki और Toyota की साझेदारी के तहत इसी eVitara पर आधारित एक और मॉडल Urban Cruiser EV भी बनाया जाएगा, जो Maruti Suzuki के गुजरात प्लांट में ही बनेगा।

    Maruti Suzuki eVitara के फीचर्स

    Maruti Suzuki eVitara की लंबाई 4,275 mm, चौड़ाई 1,800 mm और ऊंचाई 1,640 mm है। इसका व्हीलबेस 2,700 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 180 mm है। eVitara दो बैटरी ऑप्शन्स के साथ आएगी, जो 49 kWh और 61 kWh है। इसका 49 kWh बैटरी वाला वेरिएंट 142 bhp पावर और 192.5 Nm टॉर्क जनरेट करेगा, जबकि 61 kWh बैटरी वाला वेरिएंट 172 bhp की पावर जनरेट करेगा। All-Wheel Drive (AWD) वेरिएंट में ड्यूल मोटर सेटअप मिलेगा, जो कुल 184 bhp और 300 Nm टॉर्क जनरेट करेगा।

    यह भी पढ़ें- Value For Money Variant: Maruti Suzuki Grand Vitara खरीदने की कर रहे हैं तैयारी, जान लें कौन सा वेरिएंट होगा बेहतर विकल्‍प