अगले हफ्ते होगा बड़ा धमाका! MG M9 और 2025 Renault Triber होगी लॉन्च – जानें क्या होंगे फीचर्स और कीमत
Upcoming Car Launches 2025 भारतीय बाजार में दुनियाभर के कई प्रमुख वाहन निर्माताओं की ओर से अपनी कारों को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। हर महीने कई नई कारों को भी देश में लॉन्च किया जाता है। जुलाई 2025 के आखिरी हफ्ते में कौन से निर्माताओं की ओर से किन कारों को लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में कई वाहन निर्माता अपनी बेहतरीन कारों को ऑफर करते हैं। कई मौजूदा कारों के नए वर्जन को लॉन्च किया जाता है तो कुछ नई कारों को भी हर साल भारत में लॉन्च किया जाता है। जुलाई के आखिरी हफ्ते में कौन सी निर्माता की ओर से कौन सी गाड़ी को लॉन्च किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होंगी दो कारें
21 जुलाई 2025 से शुरू हो रहे हफ्ते में दो वाहन निर्माताओं की ओर से दो कारों को लॉन्च किया जाएगा। इसमें से एक कार मौजूदा कार का अपडेटिड वर्जन होगी और दूसरी कार पूरी तरह से भारतीय बाजार के लिए नई होगी। MG की ओर से M9 को 21 जुलाई को लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं Renault की ओर से भी Triber 2025 को लॉन्च किया जाएगा।
कैसी है MG M9
ब्रिटिश वाहन निर्माता MG मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में 21 जुलाई को इलेक्ट्रिक एमपीवी सेगमेंट में MG M9 को लॉन्च कर दिया जाएगा। निर्माता की ओर से इस गाड़ी को लग्जरी के साथ छह सीटों के विकल्प के साथ ऑफर किया जाएगा। इसकी संभावित एक्स शोरूम कीमत 60 से 75 लाख रुपये के बीच होगी। इस गाड़ी से ICE सेगमेंट में आने वाली लग्जरी एमपीवी Kia Carnival और Toyota Vellfire के साथ होगा।
Renault Triber 2025 भी होगी लॉन्च
रेनो की ओर से भी एंट्री लेवल एमपीवी के तौर पर Renault Triber 2025 को लॉन्च किया जाएगा। निर्माता की ओर से मौजूदा ट्राइबर में कई बदलाव किए जाएंगे। लेकिन ज्यादातर बदलाव कॉस्मैटिक होंगे। इसके इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई ऐसे बदलावों को किया जा सकता है जिससे गाड़ी को फ्रेश लुक मिलेगा। बाजार में इसे सबसे सस्ती एमपीवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इसका बाजार में सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Ertiga और Kia Carens के साथ होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।