इंतजार खत्म! MG M9 इस दिन मचाएगी धमाल, जानें लॉन्च डेट और क्या होगा खास
MG M9 Launch ब्रिटिश वाहन निर्माता एमजी मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से लग्जरी इलेक्ट्रिक एमपीवी के तौर पर जल्द ही MG M9 को लॉन्च किया जाएगा। निर्माता की ओर से इसे कब लॉन्च किया जाएगा। किस कीमत पर इसे ऑफर किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटिश वाहन निर्माता MG मोटर्स की ओर से भारत में ICE से लेकर EV सेगमेंट में कई वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर MG M9 को लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी को किस तारीख में लॉन्च किया जाएगा। इसमें किस तरह के फीचर्स और रेंज को दिया जा सकता है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
MG M9 जुलाई में होगी लॉन्च
वाहन निर्माता एमजी मोटर्स की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि वह अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी MG M9 को भारतीय बाजार में जुलाई 2025 में लॉन्च कर देगी। निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इसे 21 जुलाई 2025 को भारत में औपचारिक तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा।
टीजर जारी कर दी जानकारी
निर्माता की ओर से सोशल मीडिया पर टीजर जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। टीजर में लिखा है कि The experience is unmatched. The presence, undeniable. The final word?
Coming 21.07.2025 Stay tuned. इसके साथ कुछ सेकेंड की वीडियो को भी शेयर किया गया है। जिसके बाद यह तय हो गया है कि 21 जुलाई 2025 को इस गाड़ी को लॉन्च किया जाएगा।
कैसे होंगे फीचर्स
निर्माता की ओर से इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। इसमें ब्राउन-सिल्वर-ब्लैक रंग की थीम का इंटीरियर दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें सॉफ्ट टच डैशबोर्ड, अलग अलग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंबिएंट लाइट्स, लेदरेट सीट्स, क्लाइमेट कंट्रोल, दो सिंगल पेन सनरूफ और पैनोरमिक सनरूफ के विकल्प, सेकेंड रो में दो इंफोटेनमेंट स्क्रीन को दिया जाएगा। इसकी सेकेंड रो सीट्स में पायलट सीट्स को दिया जाएगा। इसके अलावा इसके एक्सटीरियर में इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर, एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, ट्रेपेजोडियल मैश फ्रंट ग्रिल, एलईडी टेल लाइट्स, 19 इंच अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स को दिया जाएगा।
कितनी होगी रेंज
एमजी की ओर से अभी इसकी बैटरी, मोटर और रेंज की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें 90kWh की क्षमता की बैटरी दी जा सकती है। जिससे इसे सिंगल चार्ज में 548 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसे डीसी फास्ट चार्जर से सिर्फ 30 मिनट में 30 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें लगी मोटर से इसे 180 किलोवाट की पावर और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। 9.9 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकता है। Mifa 9 की टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी। इसके अलावा इसमें ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड का विकल्प भी मिलेगा।
कितनी होगी कीमत
JSW MG M9 इलेक्ट्रिक एमपीवी की कीमत की सही जानकारी तो इसके लॉन्च के समय ही मिल पाएगी। लेकिन इसकी संभावित एक्स शोरूम कीमत 70 से 75 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
View this post on Instagram
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।