MG Windsor EV की धमाकेदार परफॉर्मेंस, FY 2025 में Tata और Mahindra को पीछे छोड़ हासिल की टॉप पोजिशन
भारत में कई वाहन निर्माताओं की ओर से Electric Vehicle को ऑफर किया जाता है। ब्रिटिश वाहन निर्माता MG मोटर्स की ओर से भी ऑफर की जाने वाली MG Windsor EV को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। FY25 में किन कारों की सबसे ज्यादा मांग रही। इस दौरान किसको सबसे ज्यादा पंसद किया गया है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में जिस तरह से इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ रही है। उसे देखते हुए वाहन निर्माताओं की ओर से भी बेहतरीन फीचर्स और रेंज के साथ कई नए वाहनों को पेश और लॉन्च किया जा रहा है। FY 2025 के दौरान किस Electric Car को देश में सबसे ज्यादा खरीदा (India EV market FY25) गया है। Top-5 में कौन से वाहन निर्माता की कौन सी गाड़ी को शामिल किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
पहले नंबर पर रही MG Windsor EV
ब्रिटिश वाहन निर्माता एमजी मोटर्स की ओर से विंडसर ईवी को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस गाड़ी को 2024 में ही लॉन्च किया गया है और अक्टूबर 2024 से इसकी डिलीवरी को शुरू किया गया था। तभी से इस गाड़ी को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। FY 2025 में भी इस गाड़ी की सबसे ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। जानकारी के मुताबिक इस दौरान इस ईवी की 19394 यूनिट्स की बिक्री (MG Windsor EV sales) हुई है।
दूसरे नंबर पर रही Tata Punch EV
एमजी विंडसर के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर Tata Punch EV रही है। जानकारी के मुताबिक इस अवधि के दौरान इस ईवी की देशभर में कुल 17966 यूनिट्स की बिक्री की गई है। टाटा की ओर से इस गाड़ी को माइक्रो इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है।
तीसरे नंबर पर रही Tata Tiago EV
टाटा मोटर्स की ओर से इलेक्ट्रिक हैचबैक सेगमेंट में ऑफर की जाती है Tata Tiago EV। इस गाड़ी को FY 2025 के दौरान 17145 लोगों ने खरीदा। इसी के साथ इसे Top-5 की लिस्ट में तीसरे पायदान पर जगह मिली है।
अगले नंबर पर रही Tata Nexon EV
टाटा मोटर्स की ओर से सब फोर मीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में Tata Nexon EV को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस एसयूवी को भी देश में काफी पसंद किया जाता है। FY 2025 के दौरान इस एसयूवी की 13978 यूनिट्स की बिक्री की गई है।
Top-5 में शामिल हुई MG Comet EV
जानकारी के मुताबिक MG Comet EV को FY 2025 में बिक्री के मामले में Top-5 लिस्ट में शामिल किया गया है। इस गाड़ी की 10149 यूनिट्स को इस दौरान खरीदा गया है। खास बात यह है कि यह गाड़ी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।