2025 में इन चार एसयूवी का रहेगा इंतजार, इलेक्ट्रिक से लेकर दमदार इंजन के साथ होंगी लॉन्च, जानें डिटेल
Upcoming SUVs 2025 भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री होती है। अलग अलग एसयूवी सेगमेंट में कई निर्माताओं की ओर से वाहनों को ऑफर किया जाता है। साल 2025 में भी कई नई एसयूवी लॉन्च होंगी। इनमें से किन चार एसयूवी का सबसे ज्यादा इंतजार किया जा रहा है। किस सेगमेंट में इनको लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में हर महीने सबसे ज्यादा एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री की जाती है। वहीं कुछ बेहतरीन कारों को लॉन्च किया जाता है। साल 2025 में भी अलग अलग सेगमेंट में अलग अलग एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इस साल किस निर्माता की ओर से किस सेगमेंट में किस एसयूवी को कब तक लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Maruti E Vitara
मारुति की ओर से जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर E Vitara को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से अभी इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है कि वह कब तक एसयूवी को लॉन्च करेगी। लेकिन माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों के दौरान इसको औपचारिक तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा। यह मारुति की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी होगी जिसे एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस एसयूवी को जनवरी 2025 में हुए ऑटो एक्सपो में पेश किया जा चुका है।
Tata Sierra
टाटा मोटर्स की ओर से भी जल्द ही सिएरा एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से अभी यह जानकारी नहीं दी गई है कि इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा। लेकिन माना जा रहा है कि फेस्टिव सीजन के पहले इसे औपचारिक तौर पर बाजार में ऑफर कर दिया जाएगा। इसे ICE और EV दोनों ही तकनीक के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस एसयूवी के प्रोडक्शन के पास वाले वर्जन को ऑटो एक्सपो में पेश किया जा चुका है।
Mahindra XEV 7e
महिंद्रा भी इस साल अपनी एक और इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि इसे भी 15 अगस्त के आस-पास भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। नई एसयूवी के तौर पर इस साल महिंद्रा की ओर से Mahindra XEV 7e को लॉन्च किया जा सकता है। इसको BE6 और XEV 9e के बीच पोजिशन किया जाएगा।
Hyundai Venue Facelift
हुंडई की ओर से भी भारतीय बाजार में अलग अलग सेगमेंट में कई एसयूवी की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से साल के आखिर तक कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Hyundai Venue के Facelift वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। कॉस्मैटिक बदलावों की जगह नई जेनरेशन वेन्यू को बाजार में लॉन्च किया जाएगा। जिसमें एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक में बदलाव किए जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।