Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2025 में धूम मचाने आ रही हैं ये 17 धांसू Bikes, Hero से लेकर Kawasaki तक शामिल

    Updated: Wed, 11 Jun 2025 09:34 AM (IST)

    Upcoming Bikes in India साल 2025 बाइक प्रेमियों के लिए खास होने वाला है क्योंकि Hero KTM Yamaha TVS Kawasaki और CFMoto जैसी कंपनियां कई नई मोटरसाइकिलें लॉन्च करने की तैयारी में हैं। Hero Mavrick और Karizma XMR 250 को लॉन्च कर सकती है जबकि Honda CB500F और CBR500R को पेश कर सकती है। Yamaha R3 MT-03 और Lander 250 को लॉन्च करने की योजना बना रही है।

    Hero Image
    2025 के अंत तक लॉन्च होंगी 17 Bikes।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 बाइक प्रेमियों के लिए काफी बड़ा रहने वाला है। इस साल तकरीबन सभी दोपहिया निर्माता कंपनी अपनी-अपनी कई बेहतरीन मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है। इस लिस्ट में Hero, KTM, Yamaha, TVS समेत Kawasaki और चीन की कंपनी CFMoto तक शामिल है। आइए जानते हैं कि साल 2025 में कौन-कौन सी बाइक लॉन्च होने वाली है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. Hero MotoCorp

    साल 2025 में दो बाइक को लॉन्च कर सकती है। हीरो की इस लिस्ट में Mavrick है, जिसे गोल्ड कलर इनवर्टेड फोर्क साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 2.30 लाख रुपये तक हो सकती है। साल के अंत तक Karizma XMR 250 को लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत 2 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

    2. Honda

    होंडा मोटरसाइकिल पैरेलल-ट्विन 471 cc इंजन वाली दो और बाइक को साल के अंत तक लॉन्च कर सकता है। इसकी अलगी दो मोटरसाइकिल CB500F नेकेड स्ट्रीट फाइटर और CBR500R फुली फेयर्ड स्पोर्टबाइक हो सकती है। CB500F को अगस्त 2025 में, तो CBR500R को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है।

    3. Yamaha

    दिसंबर 2025 तक Yamaha R3 और MT-03 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इनमें कॉस्मेटिक और फीचर अपडेट देखने के लिए मिल सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी Lander 250 को अक्टूबर 2025 में लॉन्च कर सकती है, जो हल्की होने के साथ ही ऑफ-रोड कैपेसिटी वाली डुअल-स्पोर्ट बाइक होगी।

    4. BMW Motorrad

    BMW मोटोर्राड F 450 GS को नवंबर 2025 में लॉन्च कर सकती है। इसके मिलान, इटली में EICMA 2025 में लॉन्च होने के उम्मीद है। यह मिडिल-वेट पैरेलल-ट्विन एडवेंचर टूरर होगी, जिसे भारत में टीवीएस द्वारा बनाई जाएगा।

    5. TVS और Norton

    TVS की RTX 300 एडवेंचर टूरर बाइक को अगस्त 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 2.50 लाख रुपये तक हो सकती है। यह TVS की पहली एडवेंचर बाइक होगी। इसके अलावा, BMW F 450 GS के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड Apache RR 450 और Norton 450 के कॉन्सेप्ट मॉडल को इस साल पेश किया जा सकता है। Norton 450 को नवंबर में तो Apache RR 450 को दिसंबर में पेश किया जा सकता है। इसके बाद इन्हें साल 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।

    6. KTM

    KTM इस साल भारत में अपनी तीन बाइक को लॉन्च कर सकती है। कंपनी Duke 160 को अगस्त में, तो RC 160 को अक्टूबर में लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस साल अगस्त तक KTM 390 SMC R को लॉन्च कर सकती है, जो 390 Enduro R का सुपरमोटो वर्जन है।

    7. Triumph

    साल 2025 के अंत तक कंपनी 400cc इंजन प्लेटफॉर्म पर बेस्ड दो बाइक लॉन्च करने वाली है, जो Thruxton 400 और Scrambler T4 होने वाली है। इन दोनों को भी भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। Thruxton 400 को अक्टूबर और Scrambler T4 को नवंबर 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है।

    8. Kawasaki

    कावासाकी इस साल अक्टूबर तक भारत में Z500 लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत 5.10 लाख रुपये तक हो सकती है। यह एक 500cc पैरेलल-ट्विन स्ट्रीट फाइटर बाइक है, जो निंजा 500 का नेकेड स्ट्रीट फाइटर वर्जन है और 51cc, पैरेलल-ट्विन सिलेंडर इंजन एलिमिनेटर के साथ शेयर किया गया है।

    9. CFMoto

    चीन की मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी CFMoto भारत में अपनी CFMoto 450MT को सितंबर तक लॉन्च कर सकती है। यह स्पोक व्हील्स और पैरेलल-ट्विन इंजन वाली एक एडवेंचर बाइक है। इसकी कीमत 4.5 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- TVS Apache RTR 200 4V Old vs New: कितनी बदल गई अपाचे RTR 200 4V?