Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई Kawasaki Z900RS को मिले नए अपटेट, क्रूज कंट्रोल समेत मिले कई हाईटेक फीचर्स

    Updated: Wed, 29 Oct 2025 06:12 PM (IST)

    कावासाकी ने जापान मोबिलिटी शो 2025 में अपनी 2026 Z900RS लाइनअप पेश की है। इस बाइक में नए इलेक्ट्रॉनिक राइडिंग एड्स, कॉर्नरिंग एबीएस और क्रूज कंट्रोल जैसे कई अपडेट्स किए गए हैं। इसमें 948cc का इंजन है। उम्मीद है कि कावासाकी इसे भारत में स्थानीय रूप से असेम्बल करके किफायती कीमत पर लॉन्च करेगी, जिसके 2026 की शुरुआत में आने की संभावना है।

    Hero Image

    Kawasaki Z900RS को जापान मोबिलिटी शो 2025 में लॉन्च हुई।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। जापान मोबिलिटी शो 2025 में कावासाकी ने अपनी 2026 Z900RS लाइनअप को पेश किया है। इस बार बाइक में कई महत्वपूर्ण अपडेट्स और नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसकी परफॉर्मेंस और राइडिंग एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाते हैं। आइए इस अपडेटेड Kawasaki Z900RS के बारे में विस्तार में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kawasaki Z900RS में क्या है नया?

    2026 अपडेट के साथ कावासाकी ने नए इलेक्ट्रॉनिक राइडिंग एड्स जोड़े हैं। इसमें नया कॉर्नरिंग ABS सिस्टम दिया गया है, जो बाइक को कोने में घुमते समय बेहतर नियंत्रण और स्थिरता प्रदान करेगा। इसमें बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी है, जो फीचर शिफ्टिंग को और भी स्मूथ बनाता है, जिससे बिना क्लच के गियर बदलने की सुविधा मिलती है।

    Kawasaki Z900RS (2)
    इसमें क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है, जो लंबी दूरी की हाईवे राइड्स के दौरान राइडर की थकान को कम करने के लिए क्रूज कंट्रोल को जोड़ा गया है। इसके अलावा, बाइक में नया एग्जॉस्ट एंड कैन भी दिया गया है, जो बाइक के रेट्रो लुक को और भी आकर्षक बनाता है।

    Kawasaki Z900RS (3)

    स्पेसिफिकेशन Kawasaki Z900RS की डिटेल्स
    इंजन 948cc, लिक्विड-कूल्ड, इन-लाइन फोर इंजन
    पावर 116PS 
    टॉर्क 98Nm 
    सस्पेंशन (फ्रंट) 41mm इनवर्टेड फोर्क
    सस्पेंशन (रियर) गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक
    ब्रेकिंग सिस्टम (फ्रंट) ट्विन 300mm डिस्क
    ब्रेकिंग सिस्टम (रियर) 220mm डिस्क
    व्हील्स 17 इंच अलॉय व्हील्स
    टायर्स 120/70 ZR17 (फ्रंट), 180/55 ZR17 (रियर)
    फीचर्स कॉर्नरिंग ABS, बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, क्रूज़ कंट्रोल, नए एग्जॉस्ट एंड कैन
    वेरिएंट्स Z900RS SE (रोडस्टर), Z900RS Cafe (कैफे रेसर)
    ट्रांसमिशन 6-स्पीड गियरबॉक्स
    ईंधन टैंक क्षमता 17 लीटर

    Kawasaki Z900RS (4)

    Kawasaki Z900RS में क्या नहीं बदला?

    नए इलेक्ट्रॉनिक एड्स के अलावा, बाकी बाइक में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। Z900RS SE एक रोडस्टर है, जिसमें वाइड हैंडलबार और आरामदायक और सीधी राइडिंग पोजिशन है। वहीं, Z900RS Cafe एक कैफे रेसर स्टाइल मोटरसाइकिल है, जिसमें एक छोटा फेयरिंग और क्लिप-ऑन हैंडलबार दिए गए हैं। इसकी राइडिंग पोजिशन थोड़ी ज्यादा एग्रेसिव होती है।

    Kawasaki Z900RS (5)

    दोनों वेरिएंट्स में वही 948cc, लिक्विड-कूल्ड, इन-लाइन फोर इंजन है, जो 116PS पावर (9300rpm पर) और 98Nm टॉर्क (7700rpm पर) जनरेट करता है।

    Kawasaki Z900RS (6)

    भारत में कब होगी लॉन्च?

    Kawasaki Z900RS को भारत में पहले जापान से आयात किया गया था और इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा थी। उम्मीद की जा रही है कि कावासाकी इस बार स्थानीय असेंबली का विकल्प चुनकर इसे किफायती कीमत पर पेश करेगी। अगर ऐसा होता है, तो यह बाइक भारतीय बाजार में और भी ज्यादा पॉपुलर हो सकती है। कावासाकी ने हाल ही में Z900 के अपडेटेड वेरिएंट्स को भारत में लॉन्च किया था, और अब Z900RS के अपडेट्स के साथ आने की भी उम्मीद है। हम उम्मीद करते हैं कि यह बाइक 2026 के शुरुआत में भारत में लॉन्च हो सकती है।