Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kinetic का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द होगा लॉन्च; iQube, Chetak, Ola, Rizta को मिलेगी कड़ी टक्कर

    Updated: Tue, 24 Jun 2025 08:54 PM (IST)

    Kinetic, जो कभी भारत की जानी-मानी दोपहिया वाहन कंपनी थी, अब इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में वापसी कर रही है। कंपनी ने अपने आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन पेटेंट दाखिल किया है, जो होंडा ZX जैसा दिखता है। इसमें आधुनिक फीचर्स और बड़ा फुटबोर्ड होगा। यह स्कूटर 2026 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

    Hero Image

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kinetic भारतीय बाजार में लंबे समय से दोपहिया वाहनों के लिए जानी मानी कंपनी है। 1970 के दशक से लेकर 2000 के दशक की शुरुआत तक Kinetic का जाना-माना नाम था। कभी भारत के दोपहिया वाहन में सबसे आगे रहने वाली कंपनी 21वीं सदी की शुरुआत में ज़्यादा आधुनिक स्कूटरों के आने के साथ बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा। अब कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में वापसी करने जा रही है। कंपनी अपना अगला इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपने आने वाले बैटरी से चलने वाले स्कूटर के लिए पेटेंट दाखिल किया है। आइए जानके है कि Kinetic का इलेक्ट्रिक स्कूटर कैसा होने वाला है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैसा होगा डिजाइन

    Kinetic इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन होंडा ZX जैसा लग रहा है, जो भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर हुआ था। इसके पेटेंट डिजाइन में एक समग्र सिल्हूट देखने के लिए मिला है और डिजाइन को मॉडर्न रूप दिया गया है। इसका फ्रंट फेंडर हमें काइनेटिक होंडा ZX की याद दिलाता है। इसके सामने की तरफ चिकना और पतला एप्रन दिया गया है। इसका हेडलाइट यूनिट के ऊपर दिया गया है। इसके आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स चौकोर आकार के हैं और फुटबोर्ड काफी बड़ा और आरामदायक दिखाई दे रहा है। इसका ग्रैब रेल एक मजबूत सिंगल-पीस यूनिट है। इसके तीन-स्पोक अलॉय व्हील मिल सकते हैं। सामने की तरफ डिस्क ब्रेक भी दिया जा सकता है, जो पेटेंट डिजाइन में साफ दिखाई दे रहा है।

    कब हो सकती है लॉन्च?

    Kinetic इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन पेटेंट किया जा चुका है। जिसे देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि इसे साल 2026 के शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय बाजार में Kinetic के इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला Hero Vida, Ather Rizta, TVS iQube, Bajaj Chetak and Ola S1 रेंज और Bajaj Chetak जैसे ईवी स्कूटर से देखने के लिए मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- TVS Apache बाइक के फेसलिफ्ट की हो रही तैयारी, सोशल मीडिया पर जारी हुआ पहला टीजर