Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई Kia Seltos क्या-क्या होगा खास? पेश होने से पहले जानें मिलने वाले फीचर्स

    Updated: Sat, 06 Dec 2025 03:11 PM (IST)

    नई जेनरेशन Kia Seltos को 10 दिसंबर 2025 को पेश किया जाएगा। इसमें नया हाइब्रिड इंजन और बोल्ड डिजाइन होगा। 2026 की पहली छमाही में भारत में लॉन्च होने की ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई Kia Seltos में मिलने वाले फीचर्स की जानकारी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। नई जेनरेशन Kia Seltos को 10 दिसंबर 2025 को ग्लोबल लेवल पर पेश किया जाएगा। कंपनी इसके टीजर को पहले ही जारी कर चुकी है। इसके टीजर में कई नई चीजों को देखने के लिए मिला था। हम यहां पर आपको विस्तार में बता रहे हैं कि नई सेल्टॉस में क्या-क्या खास होने वाला है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. नई जेनरेशन Kia Seltos भारत में कब लॉन्च होगी?

    नई Kia Seltos का ग्लोबल डेब्यू 10 दिसंबर 2025 को होगा। इसके बाद इसे भारत में साल 2026 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

    2. नई Kia Seltos में कौन-कौन से इंजन मिलेंगे?

    • इसमें कंपनी का नया हाइब्रिड इंजन दिया जा सकता है। इसमें नया नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) हाइब्रिड इंजन लगाया जा सकता है। यह इंजन आगे चलकर Telluride में भी लगाया जाएगा। अभी तक इसकी सभी जानकारी को जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि हाइब्रिड पावरट्रेन वर्तमान 1.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन के इलेक्ट्रिफाइड वर्ज़न पर आधारित होगा। यह इंजन 115hp की पावर और 144Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।
    • इसके अलावा, नई Seltos में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसका टर्बो पेट्रोल इंजन 160hp की पावर और डीजल इंजन 116hp की पावर जनरेट कर सकता है।

    3. नई Seltos का डिजाइन कितना बदलेगा?

    • इसे पहले से ज्यादा बोल्ड और मॉडर्न लुक दिया जा सकता है। इसके टीजर में इसके फ्रंट डिजाइन की झलक देखने के मिली है। इसमें इसका लुक एग्रेसिव और प्रीमियम दिखाई देता है।
    • इसमें बड़ा टाइगर फेस ग्रिल, ग्लॉस-ब्लैक फिनिश, वर्टिकल LED DRLs, बिल्कुल नई Telluride, फ्लश डोर हैंडल्स, सिल्वर रूफ रेल्स, व्हील आर्च पर बॉडी क्लैडिंग दी जा सकती है। इसमें नई किंक्ड विंडो लाइन देखने के लिए मिल सकती है, जो प्रोफाइल को ज्यादा बेहतरीन करने का काम करेगी।
    • इसका डिजाइन पीछे की तरफ से Carens Clavis जैसा हो सकता है। इसमें कनेक्टेड टेललाइट्स, ब्लैक क्लैडिंग, सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट दिया जा सकता है।

    4. नई Kia Seltos में कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे?

    इसमें कई बेहतरीन और प्रीमियम फीचर्स देखने के लिए मिलेंगे। इसमें Kia की हाल में लॉन्च हुई Syros और Carens Clavis में मिलने वाले फीचर्स मिल सकते हैं।

    1. डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले
    2. पैनोरमिक सनरूफ
    3. LED वेलकम एनीमेशन (पहली बार)
    4. वायरलेस फोन चार्जर
    5. वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स
    6. इलेक्ट्रिक बॉस मोड सीट
    7. प्रीमियम साउंड सिस्टम
    8. नया डिजाइन स्टीयरिंग व्हील

    सेफ्टी फीचर्स

    1. 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड)
    2. 360-डिग्री कैमरा
    3. इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक + ऑटो-होल्ड
    4. TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटर सिस्टम)
    5. Level 2 ADAS

    5. कितनी होगी कीमत?

    नई Kia Seltos की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.25 लाख रुपये होने की उम्मीद है। नई जनरेशन मॉडल की कीमत वर्तमान मॉडल से थोड़ी ज्यादा होने की उम्मीद है। अभी Seltos की कीमतें 10.79 लाख से 19.81 लाख रुपये तक जाती हैं। इसका मुकाबाल Hyundai Creta, Tata Sierra, Maruti Suzuki Victoris, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder और Honda Elevate से होगा।