Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bajaj कर सकती है नई जेनरेशन Pulsar 125 को ऑफर, लॉन्‍च से पहले मिली बड़ी जानकारी

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 01:00 PM (IST)

    वाहन निर्माता Bajaj की ओर से कई सेगमेंट में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता जल्‍द ही नई जेनरेशन Bajaj Pulsa ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में बजाज की ओर से स्‍कूटर और मोटरसाइकिल के सेगमेंट में कई विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता जल्‍द ही Bajaj Pulsar 125 की नई जेनरेशन को लॉन्‍च कर सकती है। लॉन्‍च से पहले किस तरह की जानकारी सामने आई है। कब तक इसे ऑफर किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च होगी नई जेनरेशन

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजाज की ओर से पल्‍सर 125 की नई जेनरेशन को भारत में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से अभी औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

    क्‍या होंगे बदलाव

    जानकारी के मुताबिक लॉन्‍च से पहले इस मोटरसाइकिल को डीलरशिप पर भेजा जा रहा है। इसी दौरान इसे हाल में देखा गया है। जिसके मुताबिक नई जेनरेशन को भी पल्‍सर के डिजाइन के साथ ही ऑफर किया जाएगा, लेकिन नई एलईडी हेडलाइट, वुल्‍फ आई पोजिशन वाला डिजाइन, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर को दिया जा सकता है।

    कितना दमदार इंजन

    रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से नई जेनरेशन पल्‍सर 125 में नए इंजन को भी दिया जा सकता है। जो मौजूदा वर्जन से ज्‍यादा बेहतर माइलेज दे सकता है। मौजूदा वर्जन में निर्माता की ओर से 124.38 सीसी की क्षमता का इंजन दिया जाता है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 8.68 किलोवाट की पावर और 10.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

    खबरें और भी

    कब होगी लॉन्‍च

    बजाज की ओर से नई जेनरेशन पल्‍सर 125 को भारत में औपचारिक तौर पर अगस्‍त महीने में ही लॉन्‍च किया जा सकता है।

    कितनी होगी कीमत

    बजाज की ओर से पल्‍सर 125 की मौजूदा जेनरेशन को 87255 रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। लेकिन नई जेनरेशन की कीमत में मामूली बदलाव किए जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- KTM Duke 390 Review: 350 सीसी इंजन की मोटरसाइकिल खरीदना आपके लिए कितना है सही?