Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nissan R35 GT-R का 18 साल बाद थमा प्रोडक्शन, जानें इसकी लॉन्च से लेकर बंद होने तक की जानकारी

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 08:43 PM (IST)

    Nissan ने तोचिगी प्लांट जापान से R35 GT-R का अंतिम यूनिट जारी किया। 18 वर्षों के बाद इस मॉडल का उत्पादन समाप्त हो गया। 2007 में लॉन्च होने के बाद R35 GT-R परफॉर्मेंस और इनोवेशन का प्रतीक बनी। इसने ऑटोमोबाइल प्रेमियों को आकर्षित किया और हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कार सेगमेंट में नए बेंचमार्क स्थापित किए। निसान भविष्य में GT-R को एक नई जनपरेशन में लेकर आएगी।

    Hero Image
    Nissan R35 GT-R का 18 साल बाद उत्पादन बंद किया गया।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। जापान के तोचिगी में स्थित निसान के प्लांट से आज R35 GT-R का आखिरी यूनिट रोल ऑफ हुआ। 18 साल के शानदार सफर के बाद, जापान के घरेलू बाजार, जो इस मॉडल के लिए अंतिम बिक्री क्षेत्र था, में इसका उत्पादन समाप्त हो गया है। 2007 में लॉन्च होने के बाद से, R35 GT-R परफॉर्मेंस और इनोवेशन का प्रतीक बन गई। इसने दुनिया भर के ऑटोमोबाइल प्रेमियों को आकर्षित किया और हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कार सेगमेंट में नए बेंचमार्क स्थापित किए। आइए Nissan R35 GT-R के शानदार सफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nissan R35 GT-R का शानदार सफर

    Nissan R35 GT-R full timeline

    टोक्यो से लगभग 100 किलोमीटर उत्तर में स्थित निसान के तोचिगी प्लांट में कर्मचारियों ने R35 के आखिरी यूनिट के रोल ऑफ होने पर उसकी विरासत का जश्न मनाया। अपने पूरे जीवनकाल में इस मॉडल की लगभग 48,000 यूनिट्स का उत्पादन और बिक्री हुई। आखिरी गाड़ी, एक प्रीमियम एडिशन टी-स्पेक, जिसे मिडनाइट पर्पल पेंट में तैयार किया गया है, जापान में एक ग्राहक के लिए भेजी गई है।

    लगातार मिले बेहतर अपडेट

    R35 GT-R की सबसे खास बात यह थी कि यह अपने पूरे जीवनकाल में लगातार विकसित होती रही। पारंपरिक लाइफसाइकिल के विपरीत, जिसमें बीच में एक बड़ा अपडेट होता है, निसान के इंजीनियरों ने हर मॉडल वर्ष में या तो अधिक पावर, बेहतर कंट्रोल, आराम या फिर ट्रैक पर शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए इसे लगातार बेहतर बनाया।

    पावरफुल इंजन

    Nissan R35 GT-R

    इसकी पावरफुल VR38DETT ट्विन-टर्बो v6 इंजन, ATTESA ET-S ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम और इनोवेटिव एयरोडायनामिक्स ने सड़क और ट्रैक दोनों पर शानदार ड्राइविंग अनुभव देने का काम करते थे। इस इंजन की मदद से यह 565 hp की पावर और 600 Nm तक का टॉर्क जनरेट करती थी।

    मोटरस्पोर्ट्स बनाया दबदबा

    R35 GT-R ने मोटरस्पोर्ट्स में भी कई शानदार उपलब्धियां हासिल कीं। इसमें जापान की सुपर GT चैंपियनशिप में पांच GT500 क्लास और तीन GT300 क्लास की जीत, 2013 में ब्लैंकपैन GT सीरीज प्रो-एम क्लास में जीत, 2015 में बाथर्स्ट 12-घंटे की जीत और पांच सुपर ताइक्यु जापानी एंड्योरेंस रेसिंग सीरीज की जीत शामिल है।

    नर्बरग्रिंग पर रिकॉर्ड

    नर्बरग्रिंग सर्किट पर R35 GT-R ने कई रिकॉर्ड बनाए, जिसमें निम्नलिखित शामिल है।

    • 2007: 7 मिनट 38 सेकंड का लैप टाइम।
    • 2008: 7 मिनट 29 सेकंड का लैप टाइम।
    • 2009: 7 मिनट 26 सेकंड का लैप टाइम।
    • 2012: 7 मिनट 18 सेकंड का लैप टाइम।
    • 2013: GT-आर निस्मो (GT-R NISMO) ने 7 मिनट 8.679 सेकंड का सबसे तेज लैप टाइम दर्ज किया।

    भविष्य में आएगा नया अवतार

    निसान ने R35 GT-R को अलविदा कहते हुए, GT-आर नेमप्लेट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। कंपनी का कहना है कि वे भविष्य में GT-आर को एक नई पीढ़ी के लिए फिर से तैयार करेंगे।