Porsche ने शुरू किया बायबैक प्रोग्राम, तीन साल बाद मिल सकती है 70 फीसदी कीमत वापस
भारत में सामान्य कारों के साथ ही लग्जरी और स्पोर्ट्स कारों को भी काफी पसंद किया जाता है। इस सेगमेंट में Porsche की ओर से कई विकल्प ऑफर किए जाते है ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में कई निर्माताओं की ओर से लग्जरी और स्पोर्ट्स कारों की बिक्री की जाती है। इन निर्माताओं में Porsche भी शामिल है। निर्माता ने हाल में ही बायबैक प्रोग्राम को शुरू किया है। इसका फायदा किन कारों पर किस तरह से मिल सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Porsche ने शुरू किया नया प्रोग्राम
वाहन निर्माता पोर्श की ओर से भारत सहित दुनिया के कई देशों में कारों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से भारत में बायबैक प्रोग्राम को शुरू किया गया है। जिसका फायदा गाड़ी खरीदने वालों को मिल सकता है।
खरीदने के समय मिलेगा विकल्प
पोर्श की गाड़ी को खरीदते समय ही निर्माता की ओर से यह विकल्प दिया जा रहा है, जिसका फायदा बिक्री की तारीख से 36 महीने की अवधि के दौरान लिया जा सकता है।
किन कारों पर मिल रहा ऑफर
पोर्श की ओर से इस ऑफर को चुनिंदा कारों पर ही दिया जा रहा है। जिसमें केयेन, मैकान इलेक्ट्रिक और टायकन शामिल हैं। इन कारों को खरीदने के बाद अगर तीन साल में वापस किया जाता है तो 70 फीसदी कीमत को वापस लिया जा सकता है। इस प्रोग्राम के तहत दी जाने वाली छूट मौजूदा समय में सबसे ज्यादा है, जिसमें कैयेन पर 70 फीसदी तक और मैकान इलेक्ट्रिक और टायकन पर 55 फीसदी तक की छूट दी जा रही है।
कितनी है कीमत
पोर्श की ओर से केयेन को भारत में 1.51 करोड़ रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके ब्लैक एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 1.83 और टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 2.11 करोड़ रुपये है।
खबरें और भी
पोर्श की ओर से ऑफर की जाने वाले मैकान की एक्स शोरूम कीमत 91.09 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.73 करोड़ रुपये है।
पोर्श टायकन की एक्स शोरूम कीमत 2.01 करोड़ रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 2.74 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें- MG Cyberster और MG M9 के Couture Edition को किया लॉन्च, सिर्फ 50 लोग ही खरीद पाएंगे, क्या है खासियत