MG M9 को Prabhu Deva ने खरीदा, गाड़ी के साथ फोटो हुई वायरल
डांस के सुपर स्टार Prabhu Deva को भी कारों का काफी शौक है। हाल में ही प्रभु देवा ने MG M9 को खरीदा है। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस ...और पढ़ें

HighLights
प्रभु देवा ने खरीदी प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV MG M9
90 kWh बैटरी, 548 किमी की दमदार रेंज मिलती है
लग्जरी फीचर्स और 75.90 लाख रुपये है इसकी कीमत
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता एमजी की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम सेगमेंट में इलेक्ट्रिक एमपीवी के तौर पर MG M9 को ऑफर किया जाता है। लॉन्च के बाद से ही यह एमपीवी देश में कई क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स खरीद चुके हैं। हाल में ही इस एमपीवी को Prabhu Deva ने भी खरीदा है। किन खासियत के साथ एमजी की ओर से इस एमपीवी को ऑफर किया जाता है। इसमें कितनी दमदार बैटरी और मोटर मिलती है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
कई लोगों की पसंद है MG M9
MG M9 को भारत में प्रेजिडेंशियल लिमोजिन एमपीवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। लॉन्च के बाद से ही इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को देश में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। हाल में ही इसे डांस स्टार प्रभु देवा ने भी खरीदा है, जिसके बाद फिर से इसकी चर्चा हो रही है।
कैसे हैं फीचर्स
एमजी की ओर से एम9 को लग्जरी इलेक्ट्रिक एमपीवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें 16 वे एडजस्टमेंट आठ मसाज के विकल्प, वेंटिलेटिड और हीटेड, इंटेलीजेंट आर्म रेस्ट जैसे फीचर्स को सीट्स में दिया गया है। इसके साथ ही इसमें ब्राउन-सिल्वर-ब्लैक रंग की थीम का इंटीरियर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सॉफ्ट टच डैशबोर्ड, अलग अलग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंबिएंट लाइट्स, लेदरेट सीट्स, क्लाइमेट कंट्रोल, दो सिंगल पेन सनरूफ और पैनोरमिक सनरूफ के विकल्प, सेकेंड रो में दो इंफोटेनमेंट स्क्रीन को दिया गया है। इसके अलावा इसके एक्सटीरियर में इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर, एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, ट्रेपेजोडियल मैश फ्रंट ग्रिल, एलईडी टेल लाइट्स, 19 इंच अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स को दिया गया है।
कितनी है रेंज
निर्माता की ओर से MG M9 में 90 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है। जिसे सिंगल चार्ज करने के बाद 548 किलोमीटर तक की रेंज मिलेगी। इसमें लगी मोटर से इसे 245 पीएस की पावर और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसकी बैटरी को 30 मिनट में 30 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।
खबरें और भी
कितनी है कीमत
MG M9 को भारतीय बाजार में 75.90 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है।
यह भी पढ़ें- ये हैं भारत की 3 सबसे सुरक्षित लग्जरी MPVs, 5-स्टार रेटिंग के साथ मिलते हैं कमाल के फीचर्स