Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Renault की कारों को खरीदना बनेगा फायदे का सौदा, शोरूम जाने से पहले देख लें किस गाड़ी पर कितना है Discount Offer

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 04:00 PM (IST)

    वाहन निर्माता Renault की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से July 2026 में अपनी कारों पर बड़ी बचत का मौका दिया जा रहा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में हैचबैक से लेकर एसयूवी सेगमेंट तक के वाहनों की बिक्री करने वाली वाहन निर्माता Renault की ओर से आकर्षक Discount Offers दिए जा रहे हैं। निर्माता की ओर से July 2026 में किस गाड़ी पर किस तरह का ऑफर दिया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Renault Kwid पर क्‍या है ऑफर

    रेनो की ओर से क्विड को हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। अगर आप इस महीने में इस गाड़ी को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो 2026 Renault Kwid पर अधिकतम 15 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। इस ऑफर में केरल, असम, ओडिशा, उत्‍तराखंड, तेलंगाना, छत्‍तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्‍य शामिल नहीं हैं। निर्माता की ओर से इस गाड़ी के पुराने वर्जन पर भी इस महीने अधिकतम 30 हजार रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। हैचबैक कार की एक्‍स शोरूम कीमत 4.53 लाख रुपये से 5.61 लाख रुपये के बीच है।

    Renault Triber पर कितनी होगी बचत

    निर्माता की ओर से बजट एमपीवी के तौर पर रेनो ट्राइबर की बिक्री की जाती है। इस गाड़ी को अगर July 2026 में खरीदा जाता है तो अधिकतम 60 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। यह ऑफर केरल में उपलब्‍ध नहीं है। इस ऑफर के तहत 30 हजार रुपये का कैश डिस्‍काउंट, 30 हजार रुपये तक का एक्‍सचेंज बोनस शामिल है। इस बजट एमपीवी की एक्‍स शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 8.48 लाख रुपये है।

    Renault Kiger पर कितनी बचत

    रेनो की ओर से सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में काइगर को ऑफर किया जाता है। निर्माता की इस एसयूवी को अगर July 2026 में खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो इस पर भी अधिकतम 1.25 लाख रुपये तक बचाए जा सकते हैं। इसमें एक्‍सचेंज बोनस, स्‍क्रैपेज बोनस, लॉयल्‍टी बोनस के तौर पर यह ऑफर मिल रहा है। Renault Kiger SUV की एक्‍स शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 10.35 लाख रुपये है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?