Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Renault Duster का Adventure Edition लॉन्‍च हुआ, मिले बेहतरीन फीचर्स, कितनी है कीमत

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 11:59 AM (IST)

    वाहन निर्माता रेनो की ओर से Renault Duster के Adventure Edition को लॉन्‍च कर दिया है। इस एडिशन में किस तरह की खासियत को दिया गया है। किस कीमत पर इसे ल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता रेनो की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में डस्‍टर को ऑफर किया जाता है। अब इस एसयूवी के नए Adventure Edition को भी लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च हुआ एडिशन

    रेनो की ओर से डस्‍टर एसयूवी के लॉन्‍च के कुछ महीने बाद ही इसके एडवेंचर एडिशन को भी औपचारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया गया है।

    क्‍या है खासियत

    निर्माता की ओर से इस एडिशन में एडवेंचर डेकल्स को दिया गया है। इसके साथ ही इसमें भौगोलिक निर्देशांक (34.27 N, 77.60 E) को भी दिया गया है। इनको इसलिए दिया गया है क्‍योंकि यह उन चुनौतीपूर्ण इलाकों को श्रद्धांजलि है जहां डस्टर का परीक्षण किया गया था।

    कैसे हैं फीचर्स

    रेनो डस्‍टर के एडवेंचर एडिशन में निर्माता की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें फुल एलईडी हेडलाइट्स, इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक पावर्ड टेलगेट, क्‍नेक्‍टेड कार ऐप, ऑटो ड्यूल ज़ोन एसी, 25.65 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, 17 इंच अलॉय व्हील्स, एडवेंचर डेकल, एडवेंचर एम्बेलिशर और एडवेंचर फ्लोर मैट को दिया गया है।

    कितना दमदार इंजन

    निर्माता की ओर से इस एडिशन में इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें सामान्‍य डस्‍टर की तरह ही टर्बो टीसीई 160 इंजन दिया गया है जो इसे 153 पीएस 280 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है। तीसरे इंजन के विकल्‍प के तौर पर इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। इस एसयूवी को मैनुअल और ऑटोमटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प के साथ ही ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ ऑफर किया गया है।

    खबरें और भी

    कितनी है कीमत

    रेनो की ओर से एडवेंचर टर्बो टीसीई 100 एमटी वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये रखी गई है। इस एडिशन के टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 15.39 लाख रुपये है।

    यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?