Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए Logo के साथ कल लॉन्‍च होगी Renault Triber Facelift, एक्‍सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक होंगे कई बदलाव

    Updated: Tue, 22 Jul 2025 11:59 AM (IST)

    Renault Triber facelift देश में सबसे सस्‍ती एमपीवी के तौर पर रेनो की ओर से ट्राइबर को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। निर्माता की ओर से इस एमपीवी के नए वर्जन को औपचारिक तौर पर 23 जुलाई 2025 को लॉन्‍च किया जाएगा। Renault Triber Facelift में किस तरह के बदलाव किए जाएंगे। इसे किस कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    Reanult Triber Facelift को कल भारत में लॉन्‍च किया जाएगा।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हैचबैक से लेकर एसयूवी सेगमेंट में कारों को ऑफर करने वाली वाहन निर्माता Renault की ओर से Renault Triber Facelift को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इस एमपीवी को 23 जुलाई 2025 को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इसमें किस तरह के बदलाव किए जाएंगे। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लॉन्‍च होगी रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट

    Renault Triber Facelift को भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर 23 जुलाई को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। निर्माता की ओर से इसमें कई बदलाव किए जाएंगे।

    मिलेगा नया लोगो

    रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट को कई नए फीचर्स के साथ ही रेनो के नए लोगो (Triber new logo) के साथ लॉन्‍च किया जाएगा। इसके साथ ही यह गाड़ी रेनो के नए लोगो के साथ आने वाली पहली गाड़ी होगी। इसके बाद आने वाली सभी कारों में नए लोगो को दिया जाएगा।

    फोटो हुई जारी

    निर्माता की ओर से अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन एक फोटो को जारी किया गया है। जिसमें इसके नए लोगो को देखा जा सकता है। इसके साथ ही फोटो में रेनो ट्राइबर की फ्रंट ग्रिल को दिखाया गया है। गाड़ी का रंग लाल है और काले रंग की फ्रंट ग्रिल के बीच क्रोम में बना हुआ नया लोगो दिया गया है।

    Renault Triber Facelift में क्‍या होंगे बदलाव

    जानकारी के मुताबिक रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट में कुुछ नए फीचर्स (updated Triber features) को जोड़ा जा सकता है। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, नई हेडलाइट्स और बंपर को दिया जा सकता है। रियर में भी लाइट्स और बंपर के डिजाइन में बदलाव किया जा सकता है। साइड प्रोफाइल में ज्‍यादा बदलाव की उम्‍मीद नहीं है। इंटीरियर में भी नए रंंग को दिया जा सकता है और इंफोटेनमेंट सिस्‍टम के साथ ही डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर को दिया जा सकता है।

    कितनी होगी कीमत

    निर्माता की ओर से इस एमपीवी के फेसलिफ्ट के लॉन्‍च के समय ही सही कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसकी कीमत में पांच से 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

    किनसे है मुकाबला

    रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट को बजट एमपीवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। बजट एमपीवी सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Ertiga के साथ होगा।