Royal Enfield की इस बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जाने कीमत रेंज और शानदार फीचर्स
Royal Enfield Fyling Flea C6: रॉयल एनफील्ड ने बेंगलुरु में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 शुरू कर दी है। 1.99 लाख की शुरुआती कीमत वाली यह बा ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Royal Enfield में बेंगलुरु में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 की डिलीवरी शुरू कर दी है। मोटरसाइकिल के साथ-साथ कंपनी ने बेंगलुरू शहर में एक खास सर्विस और सपोर्ट नेटवर्क भी तैयार किया है। इसके तहत कई टचपॉइंट्स बनाए गए हैं जिससे ग्राहकों को पूरी सुविधा और आसान पहुंच मिल सके।
डिलीवरी की जानकारी
बेंगलुरु के BTM Layout में एक मुख्य सर्विस सेंटर बनाया गया है जो खास सर्विस से जुड़े कामों को संभालेगा। वहीं, पूरे बेंगलरु में फैसे छोटे सेंसरों का नेटवर्क नियमित सर्विस और रखरखाव का काम देखेगा। Flying Flea, Royal Enfield के मौजूदा डीलर नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही है।
शोरूम और सर्विस सेंटर
यह मौजूदा Royal Enfield शोरूम और सर्विस सेंटरों के अंदर ही शॉप-इन-शॉप फॉर्मेट में काम करेगा जिससे अलग से नई जगह बनाए बिना ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचा जा सके। इसके अलावा, C6 के मालिकों को 24X7 रोडसाइड असिस्टेंट की सुविधा भी मिलेगी।
कीमत और बैटरी सब्क्रिप्शन
C6 को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। अगर इसे पूरा देकर खरीदा जाए तो इसकी कीमत 2.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। वहीं, फ्लाइंग फ्ली के बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) प्रोग्राम के तहत इसकी कीमत 1.99 लाख रुपए है जो वाहन से बैटरी की कीमत को अलग करता है।
खबरें और भी
पावर रेंज और स्पीड
इस मोटरसाइकिल में 3.91kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो 154 किमी की IDC रेंज का दावा करता है। इसमें परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर लगी है जो 15.4kW की पावर और 60nm का टॉर्क जनरेट करती है। 124 किलोग्राम वजन के साथ यह बेहद हल्की और पतली मोटरसाइकिल है। इसे 19-इंच के बड़े पहियों और 90-सेक्शन के पतले टायरों के साथ बनाया गया है।
इसके फीचर्स में 3.5 इंच का गोल कलर TFT डिस्प्ले, एडजस्टेबल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, पांच राइडिंग मोड्स, लीन-सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल और ड्यूल-चैनल ABS शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Jeep का अनोखा ऑफर: जॉर्ज वॉशिंगटन नाम वालों को मिलेगी फ्री Wrangler SUV, अगर यूएस जीतेगा FIFA 2026