Royal Enfield Guerrilla 450 को खरीदना महंगा हुआ, कितनी बढ़ गई कीमत
देश की दो पहिया वाहन निर्माता Royal Enfield की ओर से अपनी कई मोटरसाइकिल को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता ने 450 सीसी सेगमेंट ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में मोटरसाइकिल निर्माता Royal Enfield की ओर से कई सेगमेंट में उत्पादों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 450 सीसी सेगमेंट में भी कई उत्पादों को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली एक मोटरसाइकिल की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। किस मोटरसाइकिल की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। अब इसको किस कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
बढ़ गई कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड की ओर से भारतीय बाजार में ऑफर की जा रही Royal Enfield Guerrilla 450 की कीमत को बढ़ा दिया है। बढ़ी हुई कीमत को लागू भी कर दिया गया है।
कितनी बढ़ी कीमत
जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल की कीमत में 2044 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी इसके अलग अलग वेरिएंट पर अलग अलग की गई है।
किस वेरिएंट की कितनी बढ़ी कीमत
रॉयल एनफील्ड की ओर से गुरिल्ला 450 के Apex Red वेरिएंट की कीमत में 1869 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके Apex Green और Black की कीमत में 1922 और Twilight Blue की कीमत में 1869, Shadow Ash, Pein Bronze और Smoke Silver की कीमत में 2003 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके Brava Blue वेरिएंट की कीमत में 2004 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में 452 सीसी की क्षमता का इंजन दिया जाता है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 39 बीएचपी की पावर और 40 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
कितनी हुई कीमत
बढ़ोतरी के बाद इस मोटरसाइकिल के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 2.51 लाख रुपये हो गई है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 2.74 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- Mahindra Thar को खरीदना हुआ महंगा, कितनी बढ़ गई कीमत, पढ़ें नई लिस्ट!