Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिक्री शुरू होते ही 3 मिटन में बिक गई Royal Enfield की ये बाइक, सिर्फ 25 लोगों को मिला खरीदने का मौका

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 07:35 PM (IST)

    Royal Enfield Shotgun 650: इस बाइक का रफ क्राफ्ट्स एडिशन भारत में लॉन्च हो गया है जिसके सिर्फ 25 यूनिट्स थे और बिक्री शुरू होने के 3 मिनट के अंदर ही ब ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Royal Enfield Shotgun 650 Rough Crafts Edition को हाल ही में भारत में पेश किया गया था। देश में इस मोटरसाइकिल की सिर्फ 25 यूनिट्स ही पेश किए गए थे और ग्लोबल लेवल पर 100 लिमिटेड यूनिट्स की पेशकश की गई थी। कंपनी ने घोषणा की है कि बिक्री शुरू होने के सिर्फ 3 मिनट के अंदर ही Shotgun 650 का यह स्पेशल एडिशन बिक गया।

    बता दें कि, इस मोटरसाइकिल का स्पेशल एडिशन फैक्ट्री-बिल्ट है और यह वन-ऑफ कैलिबर रोयाल कस्टम मोटरसाइकि से प्रेरित है।

    रफ क्राफ्ट्स एडिशन

    Royal Enfield Shotgun 650 का यह लिमिटेड एडिसन ताइवान की मशहूर कस्टम मोटरसाइकिल और डिजाइन कंपनी रफ क्राफ्ट्स के साथ मिलकर बनाया गया है। Royal Enfield Shotgun 650 रफ क्राफ्ट्स एडिशन की कीमत 5.75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इस बाइक के केवल 100 यूनिट्स ही बनाए जाएंगे जिसमें भारत में सिर्फ 25 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगे।

    क्या है इसकी खासियत?

    यह Royal Enfield Shotgun 650 दुनिया की मशहूर कस्टम मोटरसाइकिल और डिजाइन कंपनी रफ क्राफ्टस के साथ मिलकर बनाई गई है। इस बाइक को सबसे पहले EICMA 2025 में और फिर भारत में Motoverse 2025 में दिखाया गया था। यह स्पेशल एडिसन दुनिया भर में सिर्फ 100 यूनिट्स में बनेगा जिसमें से केवल 25 यूनिट्स ही भारत में मिलेंगे।

    बाइक का खास डिजाइन

    इस बाइक पर हाथ से गोल्ड लीफ स्ट्राइप्स की लाइनें, पीतल का कोलाबरेश बैज और फ्यूल टैंक पर अलग से नंबर लिखा हुआ है। यह बाइक मैट स्टिल्थ ब्लैक और ग्लॉस जेट ब्लैक रंग में है। इसमें ब्लैक बार एंड मिरर्स, क्विलटेड लेदर सीटें, सुनहरे रंग के फोर्क्स और कंट्रास्ट-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    इंजन और पावर

    तकनीकी रूप से Royal Enfield Shotgun 650 रफ क्राफ्ट्स एडिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही 648cc का पैरेलल-ट्विन और एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है जो स्टैंडर्ड Shotgun 650 में आता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है और 47hp की पावर और 52.3nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    यह भी पढ़ें- लॉन्च से पहले दिखा Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया लुक, मेटल बॉडी के साथ 14-इंच के अलॉय व्हील्स भी