Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Skoda Kodiaq RS जल्‍द होगी लॉन्‍च, सिर्फ 50 यूनिट्स के लिए शुरू हुई बुकिंग

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 12:31 PM (IST)

    Skoda Kodiaq RS SUV के लिए निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। इस एसयूवी में किस तरह की खासियत को दिया जा सकता है। किस कीम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. स्कोडा कोडियाक आरएस की भारत में बुकिंग अब शुरू हो गई

    2. यह एसयूवी केवल 50 सीमित यूनिट्स में उपलब्ध होगी

    3. दमदार 2.0 लीटर TSI Evo इंजन, 265 हॉर्स पावर

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में स्‍कोडा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही Skoda Kodiaq RS को भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है। इसके पहले इस एसयूवी के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। किस कीमत पर इसे बुक करवाया जा सकता है। किस तरह की खासियत के साथ इसे बाजार में ऑफर किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    शुरू हुई Skoda Kodiaq RS की बुकिंग

    स्‍कोडा की ओर से भारतीय बाजार में कोडियाक आरएस को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले इस एसयूवी के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है।

    क्‍या है खासियत

    निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि वह भारत में इस एसयूवी को सीमित संख्‍या में ही ऑफर करेगी। इसलिए इस एसयूवी की सिर्फ 50 यूनिट्स के लिए ही बुकिंग को लिया जाएगा।

    कितने रुपये में हो रही बुकिंग

    स्‍कोडा की ओर से इस एसयूवी के लिए सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग को ही लिया जा रहा है। इसके लिए तीन लाख रुपये में बुकिंग करवाई जा सकती है।

    कितना दमदार इंजन

    स्‍कोडा की ओर से कोडियाक आरएस में एक दमदार इंजन को दिया जाएगा। इसमें दो लीटर की क्षमता के टीएसआई ईवो इंजन को दिया जाएगा। जिससे इसे 265 हॉर्स पावर के साथ 400 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसमें 7स्‍पीड डीएसजी ट्रांसमिशन को भी दिया जाएगा। साथ ही इसे ऑल व्‍हील ड्राइव के साथ ऑफर किया जाएगा। इस इंजन से एसयूवी को 0-100 किलोमीटर की स्‍पीड से चलाने में 6.3 सेकेंड का समय लगेगा। इसकी टॉप स्‍पीड 231 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी।

    कैसे होंगे फीचर्स

    एसयूवी में स्‍कोडा की ओर से ग्‍लॉसी ब्‍लैक एक्‍सटीरियर को दिया जाएगा। इसमें ग्‍लॉसी ब्‍लैक फ्रंट ग्रिल, लाइट स्ट्रिप, 20 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, एलईडी मैट्रिक्‍स बीम हेडलाइट, स्‍पोर्ट्स सीट्स, इलेक्ट्रिक एडजस्‍टेबल फ्रंट सीट्स, स्‍पोर्टी ब्‍लैक इंटीरियर, 10 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 13 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, आरएस वेलकम लोगो, कैंटन साउंड सिस्‍टम, स्‍टेलनेस स्‍टील पैडल कवर जैसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लाया जाएगा।

    कब होगी लॉन्‍च

    स्‍कोडा कोडियाक के आरएस वर्जन के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। ऐसे में यह उम्‍मीद बढ़ गई है कि इस एसयूवी को अगले एक से दो हफ्ते में भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    किनसे होगा मुकाबला

    स्‍कोडा की ओर से कोडियाक आरएस को फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में लाया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला टोयोटा लेजेंडर के साथ होगा।

    यह भी पढ़ें- Skoda Kushaq Facelift Review: कैसी है स्‍कोडा की नई एसयूवी, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?