Skoda Kodiaq RS की डिलीवरी हुई शुरू, मिलता है दमदार इंजन और बेहतरीन फीचर्स
भारत में स्कोडा की ओर से हाल में ही Skoda Kodiaq RS को लॉन्च किया गया है। इस एसयूवी की डिलीवरी को अब शुरू कर दिया गया है। इसमें किस तरह की खासियत मि ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कई वाहन निर्माताओं की ओर से अलग अलग सेगमेंट में कई उत्पादों की बिक्री की जाती है। स्कोडा की ओर से भी हाल में ही Skoda Kodiaq RS को लॉन्च किया गया है। जिसकी डिलीवरी को अब शुरू कर दिया गया है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितना दमदार इंजन मिलता है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
शुरू हुई डिलीवरी
भारत में स्कोडा की ओर से कुछ समय पहले ही Skoda Kodiaq RS को लॉन्च किया गया है। निर्माता की ओर से अब इस एसयूवी की डिलीवरी को शुरू कर दिया गया है।
कैसे हैं फीचर्स
एसयूवी में स्कोडा की ओर से ग्लॉसी ब्लैक एक्सटीरियर को दिया गया है। इसमें ग्लॉसी ब्लैक फ्रंट ग्रिल, लाइट स्ट्रिप, 20 इंच अलॉय व्हील्स, एलईडी मैट्रिक्स बीम हेडलाइट, स्पोर्ट्स सीट्स, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, स्पोर्टी ब्लैक इंटीरियर, 10 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 13 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, आरएस वेलकम लोगो, कैंटन साउंड सिस्टम, स्टेलनेस स्टील पैडल कवर जैसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लाया गया है।
कितना दमदार इंजन
स्कोडा की ओर से कोडियाक आरएस में एक दमदार इंजन को दिया गया है। इसमें दो लीटर की क्षमता के टीएसआई ईवो इंजन को दिया गया है। जिससे इसे 265 हॉर्स पावर के साथ 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसमें 7स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन को भी दिया गया है। साथ ही इसे ऑल व्हील ड्राइव के साथ ऑफर किया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 0-100 किलोमीटर की स्पीड से चलाने में 6.3 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 231 किलोमीटर प्रति घंटे तक है।
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से इस एसयूवी की सिर्फ 50 यूनिट्स को ही बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया गया था। इसे भारत में 66.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है।
किनसे होगा मुकाबला
स्कोडा की ओर से कोडियाक आरएस को फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में लाया गया है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला टोयोटा लेजेंडर के साथ होता है।
यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्टर, क्या खरीदने में होगा फायदा?