इस महीने लॉन्च होगी Skoda Slavia Facelift, क्या होंगे बदलाव और कितनी हो सकती है कीमत
स्कोडा की ओर से मिड-साइज सेडान कार के तौर पर Skoda Slavia को ऑफर किया जाता है। इसके Facelift वर्जन को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसमें कि ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। स्कोडा की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज सेडान कार के तौर पर Skoda Slavia को ऑफर किया जाता है। इस सेडान कार को जल्द ही Facelift के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस कार को कब तक लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Skoda Slavia Facelift होगी लॉन्च
वाहन निर्माता स्कोडा की ओर से मिड साइज सेडान कार के तौर पर भारत में स्लाविया को ऑफर किया जाता है। अब जल्द ही इस कार के फेसलिफ्ट वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी में कुछ बदलावों के साथ फेसलिफ्ट के तौर पर ऑफर किया जा सकता है।
क्या होंगे बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी के फेसलिफ्ट वर्जन में नई हेडलाइट, नए फ्रंट बंपर, ग्रिल, अलॉय व्हील्स, टेल लाइट को दिया जा सकता है। इसके साथ ही इंटीरियर में भी अपडेट किया गया इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बेहतर वेंटिलेटिड सीट को दिया जा सकता है। इस कार के फेसलिफ्ट में कुछ नए फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है, जिसमें अपडेट किया गया रिवर्स कैमरा, ADAS और 360 डिग्री कैमरा हो सकते हैं।
कितना दमदार इंजन
स्कोडा की ओर से इस कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा वर्जन की तरह ही एक लीटर की क्षमता और 1.5 लीटर की क्षमता के इंजन के विकल्प को ही दिया जा सकता है। लेकिन इसके ट्रांसमिशन में बदलाव हो सकता है। जिसमें इसे मैनुअल के साथ ही आठ स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिल सकता है।
खबरें और भी
कब होगी लॉन्च
निर्माता की ओर से अभी इस सेडान कार के फेसलिफ्ट को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसे 18 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
कितनी होगी कीमत
निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर फेसलिफ्ट की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन जब इसे लॉन्च किया जाएगा तब इसके मौजूदा वर्जन की कीमत के मुकाबले कुछ हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।