Mercedes के कम माइलेज पर बोले YouTuber Sourav Joshi, E20 पेट्रोल नहीं इंजन में खराबी को बताई वजह
Sourav Joshi U-Turn: मर्सिडीज कार का माइलेज कम होने पर YouTuber सौरव जोशी ने यू-टर्न ले लिया है। पहले E20 पेट्रोल को दोष देने के बाद उन्होंने माना कि ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Youtuber और ब्लॉगर Sourav Joshi ने हाल ही में उनकी Mercedez-Benz SUV का माइलेज एक इंजन की खराबी की वजह से कम हुआ था। इससे पहले उन्होंने इसका जिम्मेदार E20 पेट्रोल को बताया था। Mercedez-Benz ने साफ किया है कि उनकी सभी BS-VI पेट्रोल गाड़ियां E20 पेट्रोल से चलने के लिए बिल्कुल सही हैं। इस सफाई के बाद सौरव जोशी ने अपनी बात बदल ली है।
Sourav Joshi का बयान
Sourav Joshi ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि, हम Mercedes के सर्विस सेंटर गए थे औ उन्होंने पाया कि इंजन में एक समस्या थी जिसकी वजह से माइलेज कम हो रहा था। इसके साथ ही सौरव जोशी ने साफ किया कि, उनका इरादा गलत जानकारी फैलाने या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।
क्या था पिछला दावा?
अपने ब्लॉग में सौरव जोशी ने दावा किया था कि उनकी Mercedes -Benz SUV का माइलेज दो दिनों में 17kmpl से घटकर 5kmpl रह गया था। इस YouTube Video में सोशल मीडिया इंफ्लुएंयर ने अपनी जर्मन कार के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर दिख रहे माइलेज को भी दिखाया था। उस समय सौरव जोशी ने पेट्रोल पंपों पर मिलने वाले पेट्रोल पर इसका दोष डाला था।
We visited the Mercedes service center, and they found that there was an issue with the engine, which was causing the low mileage. I apologize for the misunderstanding regarding E20 petrol. My intention was never to spread incorrect information or hurt anyone’s sentiments. I have…
— Sourav Joshi Vlogs (@souravjoshi_art) July 13, 2026
रेंज में बताई कमी
उन्होंने कहा था कि, Ethanol की वजह से ऐसा हुआ है। इस बात को और समझाते हुए उन्होंने दावा किया था कि पहले फुल टैंक कराने पर गाड़ी लगभग 800 किमी चलती थी जो अब घटकर करीब 490km रह गई है। Sourav Joshi ने यह भी कहा था कि, वह गाड़ी के इंजन को होने वाले नुकसान को लेकर परेशान थे और कहा कि, 'मुझे नहीं पता कि यह कार कब खराब हो जाएगी और आजकल पेट्रोल भरवाने में डर लगता है।
कंपनी का बयान
लोगों की बढ़ती चिंता को देखते हुए, Mercedes-Benz India ने ब्लॉगर के दावों पर एक बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा, 'Mercedes-Benz में हमारे लिए ग्राहकों की सुरक्षा, गाड़ी का भरोसा और उनकी परफॉर्मेंस सबसे ज्यादा जरूरी है'। कंपनी की सभी BS-VI पेट्रोल गाड़ियां E20 पेट्रोल से चलने के लिए पूरी तरह अनुकूल है और संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रमाणित भी है'।