Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Steelbird ने अब बच्‍चों के लिए लॉन्‍च किया Doodle हेलमेट, बेहतरीन सुरक्षा के साथ कीमत 999 रुपये से शुरू

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 11:29 AM (IST)

    भारत में बड़ी संख्‍या में दो पहिया वाहनों के साथ सड़क हादसे होते हैं, जिनमें बच्‍चे भी शामिल होते हैं। हेलमेट निर्माता Steelbird की ओर से नया बच्‍चों ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर साल लाखों की संख्‍या में सड़क हादसे होते हैं, जिनमें कई लोगों की मौत भी हो जाती है। इन हादसों में से सबसे ज्‍यादा संख्‍या दो पहिया वाहनों की होती है। जिनमें बच्‍चे बिना हेलमेट सफर करते हैं। बच्‍चों को सुरक्षित रखने के लिए Steelbird की ओर से नए हेलमेट के तौर पर Doodle हेलमेट को लॉन्‍च किया गया है। निर्माता की ओर से इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। किस कीमत पर इस हेलमेट को लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Steelbird ने लॉन्‍च किया नया हेलमेट

    हेलमेट निर्माता स्‍टीलबर्ड की ओर से भारतीय बाजार में बच्‍चों के लिए नए हेलमेट के तौर पर Doodle हेलमेट को लॉन्‍च किया है। नए हेलमेट को हाफ फेस के साथ भारतीय बाजार में ऑफर किया गया है।

     steelbird doodle helmet jagran 21091

    क्‍या है खासियत

    निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बच्‍चों के लिए बनाए गए डूडल हेलमेट को सुरक्षा और एर्गोनोमिक आवश्यकताओं पर व्यापक शोध के बाद विकसित किया गया है। जिससे बच्‍चों को बेहतर आराम और सुरक्षा मिलती है। इस हेलमेट का वजन सिर्फ 700 ± 50 ग्राम है, जिससे यह हेलमेट गर्दन के तनाव और थकान को काफी हद तक कम कर देता है। इसके साथ ही इस हेलमेट में बेहतरीन ग्राफिक्‍स और रंगों का विकल्‍प मिलता है। साथ ही इसको अंदर से भी काफी आकर्षक बनाने की कोशिश की गई है।

    कितना है सुरक्षित

    स्‍टीलबर्ड की ओर से इस हेलमेट को काफी सुरक्षित बनाया गया है। इसे ISI सर्टिफिकेट की सुरक्षा के साथ ऑफर किया गया है।

    अधिकारियों ने कही यह बात

    स्टील बर्ड हाई-टेक इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कपूर ने कहा कि स्टील बर्ड में सुरक्षा हमेशा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है। जहाँ बड़ों के पास अक्सर सर्टिफाइड सुरक्षा उपकरण उपलब्ध होते हैं, वहीं बाइक के पीछे बैठने वाले बच्चों को भी उतनी ही देखभाल और सुरक्षा मिलनी चाहिए। DOODLE को खास तौर पर बच्चों की सुरक्षा की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है - यह हल्का है, बेहतर इम्पैक्ट प्रोटेक्शन देता है और बहुत आरामदायक है। हमारा मानना है कि हर बच्चे को सुरक्षित सवारी मिलनी चाहिए, और यह लॉन्च परिवारों के लिए भारतीय सड़कों को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक और कदम है।

    खबरें और भी

    कितनी है कीमत

    Steelbird Doodle SBH 77 हेलमेट को भारत में कई रंगों और साइज़ में उपलब्ध करवाया गया है। जिसमें XXXS से M साइज तक के विकल्‍प हैं जो दो से 15 साल तक के बच्‍चों के लिए हैं। इसे भारत में 999 रुपये से 1400 रुपये तक की कीमत पर ऑफर किया गया है।

    यह भी पढ़ें- स्‍टाइल के साथ मिलेगी फौलादी सुरक्षा; Steelbird ने लॉन्च किया SB-120 कार्बन-पैटर्न हेलमेट, कितनी है कीमत