Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Studds ने लॉन्‍च किया Raider Youth हेलमेट, फुल फेस डिजाइन के साथ मिलेगी बेहतरीन सुरक्षा, कितनी है कीमत

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 03:00 PM (IST)

    भारत में बड़ी संख्‍या में दो पहिया वाहनों के साथ सड़क हादसे होते हैं, जिनमें बच्‍चे भी शामिल होते हैं। हेलमेट निर्माता Studds की ओर से बच्‍चों और युवा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर साल लाखों की संख्‍या में सड़क हादसे होते हैं, जिनमें कई लोगों की मौत भी हो जाती है। इन हादसों में से सबसे ज्‍यादा संख्‍या दो पहिया वाहनों की होती है। जिनमें बच्‍चे और युवा बिना हेलमेट सफर करते हैं। बच्‍चों को सुरक्षित रखने के लिए Studds की ओर से नए हेलमेट के तौर पर Studds Raider हेलमेट को लॉन्‍च किया गया है। निर्माता की ओर से इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। किस कीमत पर इस हेलमेट को लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Studds ने लॉन्‍च किया नया हेलमेट

    हेलमेट निर्माता स्‍टड्स की ओर से भारतीय बाजार में बच्‍चों और युवाओं के लिए नए हेलमेट के तौर पर Raider Youth हेलमेट को लॉन्‍च किया है। नए हेलमेट को फुल फेस के साथ भारतीय बाजार में ऑफर किया गया है।

    क्‍या है खासियत

    निर्माता की ओर से इस हेलमेट को ईपीएस लाइनर से बनाया गया है जो उच्च प्रभाव प्रतिरोधी होता है। साथ ही इसमें ईपीएस नियंत्रित घनत्व वाले ईपीएस लाइनर से बना है, जो प्रभाव ऊर्जा को अवशोषित और वितरित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, साथ ही यह कम उम्र के बच्चों के लिए हल्का भी है।

    कितना है सुरक्षित

    स्‍टड्स की ओर से इस हेलमेट को काफी सुरक्षित बनाया गया है। इसे ISI सर्टि‍फाइड सुरक्षा मिलती है।

    अधिकारियों ने कही यह बात

    स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ भूषण खुराना ने कहा कि आजकल के युवा राइडर्स स्टाइल, आराम और सुरक्षा को लेकर पहले से कहीं अधिक जागरूक हैं, और माता-पिता ऐसे उत्पादों की तलाश कर रहे हैं जो उपयोगिता से समझौता किए बिना बेहतर सुरक्षा प्रदान करें। हमारा मानना है कि रेडर यूथ युवा राइडर्स और उनके परिवारों को बहुत पसंद आएगा और बचपन से ही सुरक्षित राइडिंग की आदत को बढ़ावा देगा।

    खबरें और भी

    कितनी है कीमत

    STUDDS Raider Youth को भारत में 12 रंगों और दो साइज में उपलब्ध करवाया गया है। जिसमें XXS और XS साइज है जिनको छोटे बच्‍चों से लेकर युवा तक उपयोग कर सकते हैं। इस हेलमेट को भारत में 1175 रुपये की कीमत पर ऑफर किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Yamaha FZ Rave Review: कैसी है यामाहा की 150 सीसी मोटरसाइकिल, क्‍या खरीदने में होगी समझदारी?