तमिलनाडु के CM Vijay को मिला विनफास्ट VF8 का मॉडल, टॉय कार से खेलते दिखे मुख्यमंत्री विजय
CM Vijay Toy Car: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और वियतनामी कंपनी Vinfast के सीईओ की मुलाकात का वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रह ...और पढ़ें
-1784028631593_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुखयमंत्री कुछ समय से अपनी राजनीति में काफी चर्चा में रहे हैं। लोग ने सिर्फ उनके राजनीतिक फैसलों बल्कि उनके आम पलों के बारे में खूब बातें करते हैं। अब इंटरनेट पर एक नई बातचीत शुरू हो गई है। हाल ही में उन्होंने वियतनाम की कार बनाने वाली कंपनी Vindfast के एक प्रतिनिधि से मुलाकात की। इसके बाद से सोशल मीडिया पर एक छोटे मॉडल की चर्चा हो रही है जिसे इंटरनेट पर लोट टॉय कार कह रहे हैं।
किससे की मुलाकात
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में Vinfast एशिया ऑपरेशंस के CEO फाम संह चाऊ मुख्यमंत्री विजय को एक छोटा कार मॉडल गिफ्ट देते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने सिर्फ इस तोहफे को लिया ही नहीं बल्कि वे उस छोटी कार को हाथ में लेकर ध्यान से देखते हुए भी नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
कौन सी है कार?
जिस छोटे कार मॉडल को Toy Car कहा जा रहा है वह असल में Vinfast VF8 है। यह इस ब्रांड की इलेक्ट्रिक SUV में से एक है जिसे ग्लोबल मार्केट में बेचा जाता है। देखने में यह कार इस इलेक्ट्रिक कार के पुराने वर्जन जैसी लगती है जो अभी भी कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक रही हैं। वहीं, कुछ बाजारों में इस EV SUV का नया वर्जन आ चुका है जिसके लुक में कुछ बदलाव किए गए हैं।
पावर और रेंज
सेकंड जेनरेशन की Vinfast VF8 में 60.13kWh की बैटरी दी गई है। इसके साथ आगे के Axle पर लगी एक इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है जो 228hp की पावर और 330nm का टॉर्क जनरेट करती है। NEDC के दावों के मुताबिक, VF8 की रेंज 500 किमी है। साथ ही, Vinfast का कहना है कि इसे 30 मिनट में भी कम समय में 10 से 70% तक चार्ज किया जा सकता है।
खबरें और भी
पिछले मॉडल की बैटरी-रेंज
बता दें कि, पिछले मॉडल में इससे बड़ी 87.7kWh की बैटरी दी गई थी और यह FWD और AWD दोनों विकल्पों में उपलब्ध थी। इसका FWD वेरिएंट 201hp की पावर और 310nm का टॉर्क जनरेट करता था। इसकी NEDC रेंज 562 किमी थी।