Tata Altroz हुई महंगी, जान लें पेट्रोल डीजल से लेकर सीएनजी वेरिएंट्स की नई कीमतें
टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो जुलाई से लागू हो गई है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी वेरिएंट्स के ...और पढ़ें
-1782214082443_v-1783915818319_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Tata Altroz को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी को खरीदना अब महंगा हो गया है। इसकी कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के किन वेरिएंट्स की कीमत को कितना बढ़ाया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
महंगी हुई Tata Altroz
टाटा की ओर से अल्ट्रोज को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी को खरीदना महंगा कर दिया गया है। कीमतों में बढ़ोतरी जुलाई में लागू कर दी गई है।
कितनी महंगी हुई
जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत में 13 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी इसके अलग अलग वेरिएंट्स पर की गई है।
पेट्रोल वेरिएंट्स की कितनी बढ़ी कीमत
निर्माता की ओर से इस गाड़ी के पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत में पांच हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं। लेकिन इसके बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्मार्ट प्लस की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन प्योर वेरिएंट की कीमत में पांच हजार रुपये बढ़ाए गए हैं। इसके साथ ही अन्य पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत में तीन हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
डीजल वेरिएंट्स की कितनी बढ़ी कीमत
टाटा की ओर से इस गाड़ी के डीजल वेरिएंट्स की कीमत में 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके प्योर वेरिएंट की कीमत में 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई ळै। बाकी दोनों वेरिएंट्स की कीमत में आठ हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
खबरें और भी
सीएनजी वेरिएंट्स की कितनी बढ़ी कीमत
निर्माता की ओर से इसको सीएनजी के साथ भी ऑफर किया जाता है। सीएनजी के प्योर वेरिएंट की कीमत में पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। प्याेर एस, क्रिएटिव, अकम्प्लिश्ड की कीमत में तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। क्रिएटिव एस की कीमत में सबसे ज्यादा 13 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
कितनी है कीमत
इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10.79 लाख रुपये रखी गई है।
यह भी पढ़ें- सड़कों पर सिर्फ इन Compact SUVs का राज, June में Top 5 में शामिल हुईं ये गाड़ियां