Tata की दो कारों के कुछ वेरिएंट्स हुए बंद, क्या है कारण
टाटा मोटर्स ने अपनी दो कारों, टाटा पंच और टियागो के कुछ वेरिएंट्स को बंद कर दिया है। पंच के प्योर एडवेंचर और प्योर एडवेंचर एस, जबकि टियागो का एनआरजी वेरिएंट अब उपलब्ध नहीं होगा। नेक्सन एसयूवी का लाल रंग भी बंद कर दिया गया है। कंपनी ने इन वेरिएंट्स को बंद करने का कारण नहीं बताया है, लेकिन कुछ यूनिट्स अभी भी वेबसाइट पर लिस्टेड हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली दो कारों के कुछ वेरिएंट्स को बंद कर दिया गया है। निर्माता की ओर से ऐसा क्यों किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
बंद हुए वेरिएंट्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स की ओर से अपनी दो कारों के कुछ वेरिएंट्स को बंद किया गया है। हालांकि अभी निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि इन वेरिएंट्स को किन कारणों से बंद किया गया है।
Tata Punch के दो वेरिएंट हुए बंद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा पंच एसयूवी के भी दो वेरिएंट्स को बंद किया गया है। इनमें प्योर एडवेंचर और प्योर एडवेंचर एस शामिल हैं। इन दोनों ही वेरिएंट को ICE और EV वर्जन् में ऑफर किया जाता था। जिनमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता था।
Tata Tiago का भी एक वेरिएंट हुआ बंद
रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की ओर से हैचबैक सेगमेंट में टियागो की बिक्री की जाती है। इस हैचबैक कार के भी एनआरजी वेरिएंट को बंद किया गया है। यह वेरिएंट सामान्य वेरिएंट की तुलना में ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस, रूफ रेल, स्किड प्लेट जैसी खासियतों के साथ ऑफर किया जाता है।
Tata Nexon का एक रंग हटाया गया
निर्माता की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली नेक्सन का भी एक रंग हटाया गया है। जानकारी के मुताबिक अब इस एसयूवी को लाल रंग में नहीं खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा बाकी रंगों के विकल्प पहले की तरह ही रहेंगे।
वेबसाइट पर लिस्ट है यह वेरिएंट्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भले ही इन वेरिएंट्स को बंद किया गया हो, लेकिन इनमें से कुछ वेरिएंट्स को अभी भी निर्माता की वेबसाइट पर दिखाया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इन वेरिएंट्स की बची हुई यूनिट्स की बिक्री होने के बाद इनको वेबसाइट से भी हटाया जा सकता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।