Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Punch EV का Facelift जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च, मौजूदा वर्जन के मुकाबले होंगे ये बदलाव, मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 02:00 PM (IST)

    टाटा मोटर्स की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Tata Punch EV एसयूवी के Facelift को भारत में जल् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही अपनी कॉम्‍पैक्‍ट इलेक्‍ट्रिक एसयूवी Tata Punch EV के Facelift को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कब लॉन्‍च किया जा सकता है। किस तरह के बदलाव इसमें मिल सकते हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च होगी Tata Punch EV Facelift

    टाटा मोटर्स की ओर से जल्‍द ही पंच ईवी के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस एसयूवी को भारत में जल्‍द ही लॉन्‍च किया जा सकता है। हालांकि अभी निर्माता की ओर से इस पर जानकारी नहीं दी गई है।

    होंगे कई बदलाव

    जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से मौजूदा पंच ईवी के फेसलिफ्ट को कई बदलावों के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। इसमें ICE वेरिएंट की तरह ही नई कनेक्‍टिड लाइट्स और फीचर्स को अपडेट किया जा सकता है। जिसमें 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम के साथ ही ADAS भी शामिल हो सकता है। साथ ही एंबिएंट लाइट, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटिड सीट जैसे फीचर्स को भी शामिल किया जा सकता है।

    कितनी मिलेगी रेंज

    निर्माता की ओर से इसके फेसलिफ्ट में 25 और 35 kWh की क्षमता के बैटरी के विकल्‍प ही दिए जा सकते हैं। जिससे इसे अधिकतम 365 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसकी मोटर में भी कोई बदलाव नहीं होगा और मौजूदा मोटर को ही फेसलिफ्ट में भी दिया जा सकता है। जिससे इसे 82 हॉर्स पावर के साथ 114 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा।

    कब होगी लॉन्‍च

    निर्माता की ओर से इस एसयूवी के फेसलिफ्ट के लॉन्‍च को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि इस एसयूवी को औपचारिक तौर पर 20 फरवरी को लॉन्‍च किया जा सकता है।

    कितनी होगी कीमत

    टाटा की ओर से अभी पंच ईवी को 9.99 लाख रुपये से 14.44 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। फेसलिफ्ट वर्जन के लॉन्‍च के समय ही कीमत की सही जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इसके बेस वेरिएंट को इसी कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है और अन्‍य वेरिएंट्स की कीमत में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

    टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट में मिलने वाले नए फीचर्स और डिज़ाइन अपडेट क्या इसे और आकर्षक बनाएंगे?