Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Safari को खरीदना हुआ महंगा, अब किस कीमत पर मिल रही यह एसयूवी

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 05:00 PM (IST)

    देश में टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Tata Safari को ऑफर किया जाता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में एसयूवी सेगमेंट में कई वाहनों को टाटा की ओर से ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से अपनी मिड साइज एसयूवी Tata Safari की कीमत को बढ़ा दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। अब इसे किस कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    बढ़ गई कीमत

    टाटा मोटर्स की ओर से ऑफर की जाने वाली मिड साइज एसयूवी सफारी की कीमत को बढ़ा दिया गया है। इस एसयूवी की कीमत में निर्माता की ओर से बढ़ोतरी को तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया है।

    कितनी बढ़ी कीमत

    जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत में निर्माता की ओर से 61 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी अलग अलग वेरिएंट पर अलग अलग की गई है।

    वेरिएंट्स का हुआ विस्‍तार

    निर्माता की ओर से इस एसयूवी के वेरिएंट्स का विस्‍तार भी किया गया है। इसमें स्‍टेल्‍थ एडिशन को अब Accomplished में भी ऑफर किया गया है।

    कितना दमदार इंजन

    इस एसयूवी में टाटा की ओर से दो लीटर की क्षमता का इंजन दिया जाता है। इस इंजन से एसयूवी को 168 बीएचपी की पावर और 350 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें छह स्‍पीड मैनुअल और छह स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प को भी दिया जाता है।

    कितनी हुई कीमत

    कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब इस एसयूवी की एक्‍स शोरूम कीमत 13.40 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 26.50 लाख रुपये है।

    किनसे है मुकाबला

    भारतीय बाजार में टाटा की ओर से सफारी को सात सीटों के विकल्‍प के साथ ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला MG Hector Plus, Mahindra Scorpio, Mahindra XUV 7XO, Jeep Compass जैसी एसयूवी के साथ होता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Toyota Innova Hycross को मिल सकता है अपडेट, Facelift की हो रही टेस्टिंग