क्या i-CNG विकल्प के साथ लॉन्च होगी TATA Sierra, टेस्टिंग के दौरान दिखा नया मॉडल
TATA Sierra: टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी लोकप्रिय SUV Sierra का नया i-CNG मॉडल लाने जा रही है जिसकी टेस्टिंग शरू हो चुकी है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Motors ने पिछले साल Sierra को लॉन्च किया था और इस साल की शुरुआती में देश की इस SUV की डिलीवरी भी शुरू कर दी थी। लॉन्च के बाद Sierra में नॉर्मल पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और टर्बो-डीजल इंजन के विकल्प दिए गए थे। अब Sierra का एक इलेक्ट्रिक वर्जन भी आने वाला है जो 30 जून 2026 को बाजार में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Sierra i-CNG की टेस्टिंग
पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक के अलावा Sierra में एक और फ्यूल का विकल्प मिलने की उम्मीद है। अब Sierra की एक नई गाड़ी को एमिशन टेस्टिंग किट के साथ देखा गया है जिससे संकेत मिलता है कि Sierra की i-CNG की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। इस CNG Sierra को पुणे के बाहरी इलाके में देखा गया है।
नए कलर में Sierra
दिलचस्प बात यह है कि जो Sierra टेस्टिंग के दौरान देखी गई है वह बिल्कुल नीले रंग की है जो Safari के रॉयल ब्लू जैसा दिखता है। Emission Testing Kit के साथ दिखी इस Sierra देखकर लगता है कि CNG किट की टेस्टिंग की जा रही होगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि TATA Motors Nexon से ऊपर के सेगमेंट में CNG मॉडल लॉन्च करना चाहती है।
इंजन में अंतर
भले ही यह दोनों कारें सी-सेगमेंट की मिड-साइज SUV हैं लेकिन जब इंजन की बात आती है तो दोनों का रास्ता अलग होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि कर्व पेट्रोल में 1.2 लीटर के दो इंजन विकल्प मिलते हैं जो दोनों ही 3-सिलिंडर और टर्बो-चार्ज्ड हैं। दूसरी तरफ Sierra पेट्रोल में 1.5 लीटर के दो इंजन विकल्प मिलते हैं जो दिनों ही 4-सिलिंडर वाले हैं।
खबरें और भी
क्या है उम्मीद?
यह अभी साफ नहीं है कि TATA Sierra i-CNG में कौन सा इंजन देगी, 1.5 लीटर नॉर्मल पेट्रोल इंजन या फिर 1.5 लीटर टर्बो-चार्ज्ड इंजन। दोनों में से चाहे कोई भी इंजन मिले Sieraa i-CNG में बूट के अंदर दो CNG टैंक दिए जा सकते हैं। इसकी वजह से लगेज एरिया में उतनी कमी नहीं आएगी जितनी एक अकेले टैंक की वजह से आती है।
कब हो सकती है लॉन्च?
कंपनी की दूसरी i-CNG गाड़ियों को देखते हुए TATA Sierra i-CNG में भी एक एक्सट्रा पहिया मिलने की संभावना है। TATA Sierra CNG को दीवाली के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- 30 जून को लॉन्च हो रही है TATA Sierra EV, ट्रिपल-स्क्रीन के साथ मिल सकते हैं कई फीचर्स