महंगा हो गया Tata Tiago को खरीदना, बुक करवाने से पहले जान लें कितनी बढ़ गई कीमत
देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Tata Motors की ओर से हैचबैक से लेकर एसयूवी सेगमेंट में कई वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से सबसे सस्ती गाड़ी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Tata Tiago की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। बढ़ोतरी के बाद अब इसकी नई कीमत क्या हो गई है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर करने वाली प्रमुख वाहन निर्माता Tata Motors की ओर से अपनी हैचबैक कार की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। निर्माता की ओर से Tata Tiago की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। अब इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। किस वेरिएंट की कीमत को कितना बढ़ाया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
महंगी हुई Tata Tiago
टाटा मोटर्स की ओर से हैचबैक सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Tata Tiago की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। निर्माता की ओर से इस हैचबैक कार के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है।
किन वेरिएंट्स की कीमत बढ़ी
जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से इसके बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा बाकी सभी वेरिएंट्स की कीमत में 10 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं। जिन वेरिएंट्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है उनमें XE और iCNG शामिल हैं। इनके अलावा जिन वेरिएंट्स की कीमत बढ़ाई गई हैं उनमें Petrol- XM, XZ+, XZA और CNG में XM, XZ, XZA शामिल हैं।
कुछ वेरिएंट्स की कीमत पांच हजार रुपये तक बढ़ी
कुछ वेरिएंट्स की कीमत में पांच हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं। इनमें Petrol- XT, XTA और CNG के XT, XTA शामिल हैं।
कितनी हुई कीमत
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब Tata Tiago की एक्स शोरूम कीमत पांच लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.55 लाख रुपये तक है।
किनसे है मुकाबला
Tata Tiago को भारतीय बाजार में एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में टाटा टियागो का सीधा मुकाबला Maruti Wagon R, Maruti Celerio, Maruti S Presso, Renault Kwid, Hyundai Grand Nios i10 जैसी कारों के साथ होता है। वहीं कीमत के मामले में इसे Renault Kiger, Nissan Magnite, Tata Punch जैसी सब फोर मीटर एसयूवी से भी कड़ी चुनौती मिलती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।