Tesla Model Y में अब मिलेगा Grok AI फीचर, हिंदी सहित कई भाषाओं में करेगा बात; कितनी है कीमत
Tesla Model Y: टेस्ला मॉडल वाई अब भारत में नए Grok AI असिस्टेंट के साथ आ गई है। यह कार दो वेरिएंट्स उपलब्ध है जिसकी शुरुआती कीमत 50.89 लाख रुपए है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Tesla Model Y अब भारत में नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ उपलब्ध है जिसमें सबसे खास Grok AI असिस्टेंट है। नए AI फीचर्स, जिनमें Grok असिस्टेंट इंटीग्रेशन शामिल है बिना किसी एक्सट्रा लागत के OTA अपडेट के जरिए दिए गए हैं और ये भारत में हर Tesla Model Y के केबिन में सीधे बातचीत करने वाली इंटेजिलेंस लाते हैं।
समर 2026 अपडेट
Tesla कारों के लिए Grok AI असिस्टेंट इंटीग्रेशन भारत में नया है, यह 2025 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। अमेरिकी निर्माता ने अब समर 2026 अपजेट जारी किया है जो Grok AI असिस्टेंट फीचर को बेहतर बनाता है और जिसके द्वारा ऑटोमैटिक नेविगेशन ड्राइवर की व्यक्तिगत आदतों और शेड्यूल के आधार पर किसी मंजिल को सपोर्ट करने के लिए घर और काम से बढ़ गया है।
इस्तेमाल और तरीका
Tesla ने कहा कि, Grok फीचर्स को Hey Grok कहकर या स्टीयरिंग व्हील पर दिए गए वॉयस बटन का इस्तेमाल करके एक्सेस किया जा सकता है। AI असिस्टेंट हिंदी, मराठी, गुजराती, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ सहित कई भारतीय भाषाओं से बातचीत कर सकता है। Tesla ने यह भी बताया कि नया AI-आधारित असिस्टेंट वॉयस कमांड के साथ कई स्टॉप वाली यात्राओं की योजना बनाने में मदद करेगा, पास के टेस्ला सुपरचार्जर, कॉफी शॉप, रेस्तरां, हॉस्पिटल ATM का पता लगाएगा।
इसके अलावा, स्क्रीन पर आने वाले अलग-अलग अलर्ट और चेतावनियों को समझाएगा। ग्राहक की पसंद के मुताबिक Grok AI के लहजे, भाषा और बातचीत की शैली को पर्सनल बनाया जा सकता है।
Tesla Model Y
टेस्ला मॉडल वाई भारत में दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है- 5 सीटर प्रीमियम RWD जिसकी कीमत 50.89 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) और 7-सीटर एल प्रीमियम AWD जिसकी कीमत 61.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) और इसका मुकाबला Hyundai Ioniq 5, Kia EV6 और BYD Sealion 7 से है।