Tesla Model Y की भारत में एंट्री, कितनी है कीमत कहां मिलेंगे चार्जिंग स्टेशन, जानें सभी सवालों के जवाब
Tesla Model Y 9 साल के इंतजार के बाद भारतीय बाजार में आई है। यह दो वेरिएंट में उपलब्ध है स्टैंडर्ड रेंज (59.89 लाख रुपये) और लॉन्ग रेंज (67.89 लाख रुपये)। स्टैंडर्ड वेरिएंट की रेंज 500 किमी और लॉन्ग रेंज की 622 किमी है। ऑटोपायलट फीचर वैकल्पिक है। टेस्ला ने मुंबई में पहला शोरूम खोला है और जल्द ही दिल्ली में खुलेगा।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 9 साल के लंबे इंतजार के बाद Tesla Model Y भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। इसे पूरी इंपोर्टेंट व्हीकल के रूप में आई है। इसके लॉन्च होने के बाद से सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई सवाल उठ रहे हैं, जिसमें इसकी कीमत, डिलीवरी, उपलब्धता और ऑटोपायलट फीचर तक की जानकारी पूछी जा रही है। हम यहां पर आपको Tesla Model Y से जुड़े उन सभी सवाल का जवाब दे रहे हैं।
सवाल: भारत में Tesla Model Y की कीमत क्या है?
जवाब: भारत में Tesla Model Y को दो वेरिएंट में लेकर आया गया है। इसके स्टैंडर्ड रेंज वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपये और लॉन्ग रेंज वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 67.89 लाख रुपये तक जाती है। Model Y को केवल एक कलर ऑप्शन Stealth Grey में लेकर आया गया है, जबकि पांच बाकी कलर को 95,000 रुपये से 1.85 लाख रुपये तक के ऑप्शनल एक्स्ट्रा कीमत चुकानी पड़ेगी।
शहर | वेरिएंट | कीमत एक्स-शोरूम (रुपये में) | ऑन-रोड कीमत (रुपये में) |
दिल्ली | RWD | 59.89 लाख | 60.99 लाख |
LR- RWD | 67.89 लाख | 69.14 लाख | |
मुंबई | RWD | 59.89 लाख | 61.07 लाख |
LR- RWD | 67.89 लाख | 69.15 लाख | |
गुरुग्राम | RWD | 59.89 लाख | 66.76 लाख |
LR- RWD | 67.89 लाख | 75.61 लाख |
सवाल: Tesla Model Y की भारत में रेंज क्या है?
जवाब: Model Y को भारत में दो बैटरी पैक 63 kWh और 83 kWh के साथ लेकर आया गया है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में 63 kWh की बैटरी मिलती है जिसकी WLTP-प्रमाणित रेंज 500 km है, जबकि लॉन्ग रेंज वेरिएंट में 83 kWh की बैटरी मिलती है जिसकी WLTP रेंज 622 km है।
सवाल: क्या Tesla Model Y का ऑटोपायलट फीचर भारत में काम करेगा?
जवाब: Model Y में मिलने वाले ऑटोपायलट फीचर को भारत में 6 लाख रुपये के ऑप्शनल एक्स्ट्रा के रूप में ऑफर किया जा रहा है। इसे आने वाले वर्षों में अपडेट के साथ दिया जाएगा।
सवाल: क्या Tesla Model Y 7-सीटर मॉडल है?
जवाब: जी नहीं, Model Y एक 5-सीटर मॉडल है। यह करीब 4.8 मीटर की लंबाई के साथ आती है, जिसकी वजह ये एक बहुत बड़ी गाड़ी है। जिसका मतलब है कि दूसरा रो की सीट बहुत बड़ी है, जिससे लंबे लोगों को बैठने में किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। इसमें 822-लीटर की विशाल बूट स्पेस भी मिलती है।
सवाल: क्या Tesla Model Y एक SUV है?
जवाब: Model Y एक SUV नहीं है, बल्कि एक क्रॉसओवर है। इसे थ्री-बॉक्स-जैसा डिजाइन दिया गया है, जिसकी वजह यह एक हाई-राइडिंग कूपे की तरह अधिक दिखती है।
सवाल: भारत में Tesla कहाँ से खरीद सकते हैं?
जवाब: Tesla ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अपना पहला शोरूम खोला है और जल्द ही दिल्ली में दूसरा शोरूम खोलेगी। इसके बाद गुरुग्राम और बेंगलुरु में शोरूम खोला जाएगा। शुरुआती रजिस्ट्रेशन और डिलीवरी केवल दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई में शुरू होंगी
सवाल: भारत में Tesla का सुपरचार्जिंग नेटवर्क कहां-कहां मौजूद है?
जवाब: Tesla मुंबई में जल्द ही चार V4 सुपरचार्जर स्टेशन खोलेगी, वह जगहें लोअर परेल, बांद्रा कुर्ला, नवी मुंबई और ठाणे है। सभी में चार चार्जिंग पॉइंट होंगे। इसके साथ ही दिल्ली में एरोसिटी, साकेत, गुरुग्राम और नोएडा में भी इसी पैटर्न के साथ चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे। म्मीद है कि Tesla मुंबई और दिल्ली दोनों के लिए शहर से बाहर लोकप्रिय मार्गों पर सुपरचार्जर खोलेगी। इसके साथ ही Tesla मुंबई और दिल्ली में आफ्टर-सेल्स सर्विस सेंटर बनाएगी, ग्राहकों के लिए डिलीवरी हब, वर्कप्लेस और लॉजिस्टिक्स में निवेश करेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।