Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बड़े परिवार के लिए बेहतर विकल्‍प हैं सात सीटों वाली MPVs, बीते महीने Top 5 में शामिल हुईं ये गाड़ियां

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 05:29 PM (IST)

    भारत में हर महीने लाखों की संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। जिनमें सात सीटों वाली MPVs का भी महत्‍वपूर्ण योगदान रहता है। बीते महीने के दौरान देशभ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देशभर में कई वाहन निर्माताओं की ओर से सात सीटों के विकल्‍प के साथ MPVs को ऑफर किया जाता है। बीते महीने के दौरान बाजार में किस निर्माता की किस गाड़ी को Top-5 में जगह मिली है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    पहले नंबर पर रही Maruti Ertiga

    वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से सात सीटों के विकल्‍प के साथ Maruti Ertiga को ऑफर किया जाता है। अपने सेगमेंट में इस एमपीवी को सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। बीते महीने के दौरान बजट सेगमेंट में आने वाली इस एमपीवी की कुल 16111 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है। जबकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बिक्री में करीब 14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    दूसरे पायदान पर आई Toyota Innova

    वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से लंबे समय से इनोवा को ऑफर किया जाता है। यह लग्‍जरी एमपीवी भी अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली गाड़ी है। बीते महीने के दौरान इसकी कुल 7332 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल के मुकाबले इस साल करीब 16 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

    तीसरे नंबर पर आई Kia Carens Clavis

    किआ की ओर से भी सात सीटों के विकल्‍प के साथ एमपीवी सेगमेंट में कैरेंस क्‍लाविस को ऑफर किया जाता है। बीते महीने इस एमपीवी की 4847 यूनिट्स की बिक्री हुई है। आंकड़ों के मुताबिक इसकी बिक्री में भी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन फिर भी बाजार में इस एमपीवी की मांग दर्ज की गई है।

    खबरें और भी

    अगले नंबर पर आई Maruti XL 6

    एमपीवी सेगमेंट में मारुति की ओर से अर्टिगा के साथ ही XL 6 की बिक्री भी की जाती है। बीते महीने के दौरान इस एमपीवी की 2711 यूनिट्स की बिक्री देशभर में की गई है। इसकी बिक्री में भी करीब 35 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

    Top 5 में शामिल हुई Toyota Rumion

    टोयोटा की ओर से भी बजट एमपीवी सेगमेंट में Rumion की बिक्री की जाती है। निर्माता की इस एमपीवी को भी बीते महीने हजारों लोगों ने खरीदा। जानकारी के मुताबिक इसकी 2376 यूनिट्स की बिक्री इस दौरान हुई है। वहीं इसकी बिक्री में करीब 68 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    यह भी पढ़ें- Toyota Innova Hycross Review: आखिर क्‍यों महीनों के इंतजार के बाद भी के Hybrid वर्जन को खरीदना पसंद करते हैं लोग, कितनी है माइलेज