बीते महीने रही Honda, TVS और Suzuki के स्कूटर्स की मांग, Top 5 में इनको भी मिली जगह
भारत में हर महीने लाखों की संख्या में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। कई निर्माताओं की ओर से कई सेगमेंट में इन स्कूटर्स को ऑफर किया जाता है। म ...और पढ़ें

HighLights
होंडा एक्टिवा ने बिक्री में पहला स्थान हासिल किया
टीवीएस जुपिटर दूसरे सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर
सुजुकी एक्सेस, एनटॉर्क, हीरो डेस्टिनी टॉप 5 में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्या में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। इनमें बड़ी संख्या में स्कूटर भी शामिल होते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान किन पांच स्कूटर्स की सबसे ज्यादा मांग रही है। Top 5 में किस निर्माता के किस स्कूटर को शामिल किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Honda Activa की रही सबसे ज्यादा मांग
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने होंडा एक्टिवा स्कूटर की सबसे ज्यादा मांग रही। इस स्कूटर की बीते महीने के दौरान 2.28 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 1.90 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
दूसरे नंबर पर रहा TVS Jupiter
टीवीएस की ओर से जुपिटर स्कूटर को भी ऑफर किया जाता है। बीते महीने इस स्कूटर की 1.24 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान इस स्कूटर की 97 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
तीसरे नंबर पर रहा Suzuki Access
सुजुकी की ओर से Access को बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस स्कूटर की बीते महीने के दौरान 75 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। 2025 में इसी अवधि में इसकी 75 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक इसकी बिक्री में 49 यूनिट्स की कमी दर्ज की गई है।
खबरें और भी
अगले नंबर पर रहा TVS NTorq
टीवीएस की ओर से जुपिटर के अलावा एन टॉर्क को भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। बीते महीने इसकी करीब 34 हजार यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान यह संख्या करीब 25 हजार यूनिट्स की थी।
Top 5 में शामिल हुआ Hero Destini
हीरो की ओर से डेस्टिनी स्कूटर को भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस स्कूटर की बीते महीने के दौरान करीब 26 हजार यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री हुई है। इससे पहले मई 2025 में यह संख्या 15 हजार यूनिट्स से ज्यादा रही थी।