नए डिजाइन में आ रही है Toyota Fortuner 2026, बड़ी डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स
Toyota Fortuner: नई फॉर्च्यूनर साल 2026 के आखिर तक भारत में लॉन्च हो सकती है। इसमें नया डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और इंजन मिलने की उम्मीद है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hilux को भारत में लॉन्च करने के बाद अब अगला नंबर है Toyota Fortuner का जिसके 2026 के अंत तक भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। ब्रांड की इस लोकप्रिय SUV का नया वर्जन नौवीं जनरेशन की Hilux पर आधारित होगा। देश में इस नई Fortuner के कई प्रोटोटाइप देखे चुके हैं। आइए जानते हैं कि इसमें क्या-क्या फीचर्स और इंजन दिए जा सकते हैं।
कैसा होगा डिजाइन?
2026 Toyota Fortuner को हाल ही में पहली बार सामने से देखा गया था। हालांकि, टेस्टिंग मॉडल कवर्ड था लेकिन इसके कई मुख्य डिजाइन डिटेल्स देखने के मिले जैसे कि आइब्रो शेप के LED DRLs, एक बड़ी ग्रिल, बदला हुआ बंपर और स्प्लिट LED हेडलैंप सेटअप। 2026 Toyota Fortuner में आगे की तरफ अपराइट स्टांस, रियर में एख चौकोर प्रोफाइल, बदला हुआ टेललैंप और ज्यादा मस्कुलर रेशियो हो सकता है।
क्या हो सकते हैं फीचर्स?
Toyota Hilux की तरह आने वाली 2026 Fortuner में पूरी तरह से नया ज्यादा प्रीमियम लगने वाला इंटीरियर देखने को मिल सकता है। इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इस Fortuner में बेहतर ड्राइवर असिस्टेंट फीचर्स, नया इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग व्हील और OTA सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की भी उम्मीद है।
इंजन और पावर
कंपनी ने नई Hilux को कई इंजन विकल्पों के साथ पेश किया है जिसमें पेट्रोल इंदन, डीजल इंजन, हाइब्रिड इंजन और हाइड्रोजन फ्यूल-सेल पावरट्रेन शामिल हैं। हालांकि, आगामी 2026 Toyota Fortuner में डिजाइन और फीचर्स के मामले में कई बदलाव होने की उम्मीद है लेकिन इंजन मौजूदा मॉडल वाले ही दिए जा सकते हैं।
खबरें और भी
Fortuner के मौजूदा मॉडल में कई इंजन विकल्प मिलते हैं जिसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 2.8 लीटर डीजल इंजन और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- 2026 में Maruti लॉन्च कर सकती है ये नई है हैचबैक, नए लुक और फीचर्स के साथ हाइब्रिड इंजन