Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Toyota Innova Hycross को मिल सकता है अपडेट, Facelift की हो रही टेस्टिंग

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 11:00 AM (IST)

    भारत में टोयोटा की ओर से कई वाहनों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से एमपीवी सेगमेंट में Toyota Innova Hycross को भी ऑफर किया जाता है। इस एमपीवी क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में कई वाहन निर्माताओं की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। जिनको समय समय पर अपडेट भी किया जाता है। इसी क्रम में अब टोयोटा भी बड़ी तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Toyota Innova Hycross के भी Facelift को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    अपडेट की तैयारी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की ओर से ऑफर की जा रही एमपीवी इनोवा हाईक्रॉस को अपडेट करने की तैयारी की जा रही है। इसे अपडेट करने के बाद इसके फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है।

    हो रही टेस्टिंग

    लॉन्‍च से पहले निर्माता की ओर से इस एमपीवी के फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान हाल में ही इसको देखा गया है। जिसके बाद यह तय हो गया है कि जल्‍द ही इसको फेसलिफ्ट के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। हालांकि निर्माता की ओर से इस पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।

    क्‍या मिली जानकारी

    रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एमपीवी के फेसलिफ्ट में नए डिजाइन के बंपर, एलईडी हेडलाइट, डीआरएल, टेल लाइट को दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्‍हील्‍स भी दिए जा सकते हैं।

    कितना दमदार इंजन

    निर्माता की ओर से फेसलिफ्ट में इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें दो लीटर की क्षमता का पेट्रोल और स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के विकल्‍प को ही दिया जा सकता है। जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प दिए जा सकते हैं।

    खबरें और भी

    कैसे होंगे फीचर्स

    फेसलिफ्ट वर्जन में बदलाव के साथ ही कई नए फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है। जिसमें 360 डिग्री कैमरा, ADAS, अपडेट किया गया इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, नया डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर जैसे फीचर्स को शामिल किया जा सकता है।

    कब होगी लॉन्‍च

    टोयोटा की ओर से इनोवा हाईक्रॉस के फेसलिफ्ट को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि इस एमपीवी को भारत में 2027 में पेश किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?