Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ertiga को टक्कर देने वाली Toyota Rumion की कीमत बढ़ी, पावरफुल इंजन और प्रीमियम फीचर्स से है लैस

    Updated: Wed, 23 Jul 2025 05:12 PM (IST)

    टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने मारुति सुजुकी अर्टिगा को टक्कर देने वाली Toyota Rumion की कीमतों में 12500 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.66 लाख रुपये है। रुमियन अर्टिगा का ही रीबैज वर्जन है और यह तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन है जो 102hp की पावर देता है और CNG वेरिएंट 87hp की पावर देता है।

    Hero Image
    Toyota Rumion की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। Maruti Suzuki Ertiga को टक्कर देने के लिए टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की तरफ से भारत लाई गई Toyota Rumion की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। इसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ भारत में पेश किया जाता है। इसके साथ ही यह पावरफुल इंजन और लग्जरी इंटीरियर के साथ आती है। आइए जानते हैं कि टोयोटा रुमियन की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है और यह किन फीचर्स के साथ भारत में पेश की जाती है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कितनी बढ़ी कीमत?

    Toyota Rumion के सभी वेरिएंट्स पर 12,500 रुपये की समान रूप से कीमत में बढ़ोतरी की गई है। इसके दाम में बढ़ोतरी के बाद इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.66 लाख रुपये हो गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 13.95 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

    Rumion और Ertiga का कनेक्शन

    Toyota Rumion, असल में Maruti Suzuki Ertiga का एक रीबैज वर्जन है। जिस तरह से बलेनो की ग्लैंजा, फ्रॉन्क्स की टैइसोर और हाइराइडर की ग्रैंड विटारा है। दोनों ही ऐसे कई मॉडल को शेकर करती है, जिसका हिस्सा Rumion भी है। Rumion को तीन वेरिएंट में पेश किया जाता है, जो S, G और V। वहीं, अर्टिगा को कई वेरिएंट में ऑफर किया जाता है।

    Toyota Rumion का डिजाइन

    Rumion और Ertiga एक ही प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, लेकिन Rumion को Toyota ने अपने स्टाइलिंग एलिमेंट्स से थोड़ा अलग रूप दिया है। इसमें नया फ्रंट ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स के साथ दोबारा डिजाइन किए गए बंपर्स, नए स्टाइल वाले अलॉय व्हील्स, पीछे की तरफ भी हल्के बदलाव किए गए हैं। इसमें 7-सीटर लेआउट में पेश किया गया है, जो इसे एक फैमिली-फ्रेंडली MPV बनाता है।

    इंटीरियर और फीचर्स

    Toyota Rumion के अंदर एक ड्यूल-टोन ब्लैक और बेज डैशबोर्ड दिया गया है, जिस पर फॉक्स वुड फिनिश दी गई है। इसमें क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसे और भी कई बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया जाता है।

    इंजन ऑप्शन और माइलेज

    Toyota Rumion में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाता है, जो 102hp की पावर और 138Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसे CNG वर्जन में भी पेश किया जाता है। इसका CNG वेरिएंट 87hp की पावर और 121Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाता है। कंपनी की तरफ से दावा किया जाता है कि इसका पेट्रोल वेरिएंट 20.5 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 26.11 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है।

    यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki Ertiga vs Toyota Rumion: दोनों में आपके लिए कौन बेहतर? कीमत से लेकर फीचर्स तक ये हैं बड़े अंतर

    comedy show banner