Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TVS iQube और Orbiter को खरीदना हुआ महंगा, किस वेरिएंट की कितनी बढ़ी कीमत

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 06:00 PM (IST)

    भारत में टीवीएस की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता ने अपने इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर्स की कीमत में बढ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में टीवीएस की ओर से इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में कई विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। निर्माता की ओर से ऑफर किए जाने वाले TVS Iqube और TVS Orbiter की कीमत को बढ़ा दिया गया है। इन दोनों इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को खरीदना कितना महंगा हो गया है। इसके किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    बढ़ गई कीमत

    टीवीएस की ओर से इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में आई क्‍यूब और ऑर्बिटर स्‍कूटर को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों स्‍कूटर की कीमत को टीवीएस की ओर से बढ़ा दिया गया है।

    कितनी बढ़ी कीमत

    जानकारी के मुताबिक इन दोनों इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर की कीमत में 500 रुपये से लेकर 13580 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमत को तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।

    TVS IQube को खरीदना कितना महंगा हुआ

    टीवीएस की ओर से इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर सेगमेंट में ऑफर किए जाने वाले आई क्‍यूब की कीमत में 500 रुपये से लेकर 10400 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके बेस वेरिएंट 2.2 kWh की कीमत में सबसे कम 500 रुपये बढ़ाए गए हैं। 3.1 kWh वेरिएंट की कीमत में 1650 रुपये, 3.5 kWh वेरिएंट की कीमत में 3900 रुपये, S 4.7 kWh वेरिएंट की कीमत में तीन हजार रुपये और ST 5.3 kWh वेरिएंट की कीमत में 10400 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

    TVS Orbiter को कितना किया महंगा

    निर्माता की ओर से दूसरे इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर के तौर पर ऑर्बिटर को ऑफर किया जाता है। टीवीएस के इस स्‍कूटर की कीमत में सात हजार रुपये से लेकर 13580 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके बेस वेरिएंट V1 की कीमत में सात हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत में 13580 रुपये बढ़ाए गए हैं।

    कितनी हुई कीमत

    कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब टीवीएस आई क्‍यूब की एक्‍स शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 1.72 लाख रुपये है।वहीं टीवीएस ऑर्बिटर की एक्‍स शोरूम कीमत 95 हजार रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 1.18 लाख रुपये है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- TVS Raider को Dr Doom एडिशन के साथ किया लॉन्‍च, कितनी है कीमत और क्‍या है खासियत