TVS Jupiter 125 Variants: तीन वेरिएंट्स में आता है टीवीएस का ये शानदार स्कूटर, जानें सभी की कीमत और फीचर्स
आज हम आपके लिए TVS Jupiter 125 के तीनों वेरिएंट की जानकारी लेकर आए हैं। TVS Jupiter 125 का तीसरा और सबसे महंगा वेरिएंट SmartXonnect है। इस स्कूटर की कीमत 96855 (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। इसमें दो पेंट ऑप्शन एलिगेंट रेड और मैट कॉपर ब्रॉन्ज मिलता है।ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल कंसोल मिलता है। Drum Alloy वेरिएंट TVS Jupiter 125 का बेस और सबसे किफायती वेरिएंट है।

ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय बाजार में हाल के दिनों में Jupiter ने अपने स्कूटर को स्मार्टफोन कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ नए ट्रिम में लॉन्च किया है। यह TVS Jupiter 125 का तीसरा और सबसे महंगा वेरिएंट है। अगर आप TVS Jupiter 125 को खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए इसके तीनों वेरिएंट की जानकारी लेकर आए हैं।
TVS Jupiter 125 Drum Alloy
Drum Alloy वेरिएंट TVS Jupiter 125 का बेस और सबसे किफायती वेरिएंट है। इस स्कूटर की कीमत 86,405 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसमें तीन कलर ऑप्शन -इंडीब्लू, टाइटेनियम ग्रे और प्रिस्टिन व्हाइट मिलता है। डिजाइन की बात करें तो ये दूसरे वेरिएंट के मुकाबले सामान्य ही दिखता है। लेकिन इसके व्हील्स काफी अलग है। इस स्कूटर के फ्रंट और रियर में ड्रम बेक्रिंग सिस्टम दिया गया है। यह एक सेमी डिजिटस इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ आती है। इसमें बाई ओर एक एनालॉग स्पीडोमीटर और दाईं ओर एक छोटा एलसीडी मिलता है।
TVS Jupiter 125 Disc
ज्यूपिटर 125 डिस्क ट्रिम ड्रम वेरिएंट से थोड़ा अलग है। इसमें डायमंड कट अलॉय, फ्रंट में डिस्क ब्रेक और डॉन ऑरेंज नाम का एक पेंट स्कीम मिलता है। इसकी कीमत 90,655 रुपये है। इस वेरिएंट में भी ड्रम वर्जन जैसा ही इंस्ट्रूमेंट कंसोल लेआउट भी मिलता है।
TVS Jupiter 125 SmartXonnect
जैसा कि आपको बताया गया है स्कूटर कंपनी ने अभी SmartXonnect को लॉन्च किया है। इस स्कूटर की कीमत 96,855 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसमें दो पेंट ऑप्शन एलिगेंट रेड और मैट कॉपर ब्रॉन्ज मिलता है। इसमें 125cc का इंजन मिलता है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक, डायमंड-कट अलॉय, पीछे बैठने वाले के लिए बैकरेस्ट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल कंसोल मिलता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।