Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2027 तक भारत में लॉन्च होंगी 15 नई हाइब्रिड SUV, लिस्ट में Maruti, Hyundai से लेकर Mahindra तक की गाड़ियां शामिल

    Updated: Wed, 20 Aug 2025 08:39 PM (IST)

    भारत में हाइब्रिड गाड़ियां तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं क्योंकि ये फ्यूल एफिशिएंसी और दमदार परफॉर्मेंस का संतुलन बनाती हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की तरह इनमें रेंज की चिंता नहीं होती। भारतीय बाजार में 2027 तक 15 नई हाइब्रिड एसयूवी लॉन्च होंगी। Maruti Suzuki Mahindra Hyundai Kia और Honda जैसी कंपनियां इस दौड़ में शामिल हैं जो विभिन्न हाइब्रिड मॉडल्स पेश करने की तैयारी में हैं।

    Hero Image
    2027 तक भारत में लॉन्च होने वाली 15 नई हाइब्रिड SUV की लिस्ट।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। भारत में हाइब्रिड गाड़ियां तेजी से पॉपुलर हो रही है, क्योंकि यह फ्यूल एफिशिएंसी और दमदार परफॉर्मेंस के बीच बेहतर संतुलन बनाती है। इलेक्ट्रिक वाहनों के विपरीत, हाइब्रिड गाड़ियों में रेंज की चिंता नहीं होती है और न ही उन्हें व्यापक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होती है। इसे देखते हुए भारतीय बाजार में 15 नई हाइब्रिड SUV साल 2027 तक लॉन्च होंगी। आइए विस्तार में जानते हैं कि भारत में कौन सी हाईब्रिड गाड़ियां लेकर आने वाली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2027 तक आने वाली 15 हाइब्रिड SUV की लिस्ट

    आगामी हाइब्रिड SUV (Upcoming Hybrid SUV) संभावित लॉन्च (Expected Launch)
    Maruti Escudo 3 सितंबर, 2025
    Maruti Fronx Hybrid 2026
    Mahindra XUV3XO Hybrid 2026
    Mahindra Range Extender SUVs 2026–2027
    New-Gen Hyundai Creta 2027
    Hyundai Ni1i (7-seater) 2027
    New-Gen Kia Seltos 2027
    Kia Q4i (3-row SUV) 2027
    Honda CR-V 2025 के अंत तक 
    Honda Elevate Hybrid दिवाली 2026
    Honda 7-Seater SUV 2027
    New-Gen Renault Duster 2026
    Renault Boreal 2026–2027
    Nissan C-Segment SUV 2026
    Nissan 7-Seater SUV 2026–2027

    Maruti Suzuki की आने वाली हाइब्रिड गाड़ियां

    भारत की सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki की Grand Vitara पर बेस्ड एक नई मिड-साइज SUV पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसे 3 सितंबर, 2025 को लॉन्च करने वाली है। इसे 1.5L पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लेकर आया जाएगा। इसके अलावा, 2026 में मारुति अपनी इन-हाउस विकसित स्ट्रांग हाइब्रिड सिस्टम को फ्रोंक्स हाइब्रिड में पेश करेगी, जिसमें कंपनी की सीरीज हाइब्रिड प्रणाली के साथ 1.2L Z12E पेट्रोल इंजन होगा।

    Mahindra की आने वाली हाइब्रिड गाड़ियां

    महिंद्रा एंड महिंद्रा 2026 में अपनी XUV 3XO कॉम्पैक्ट SUV के एक स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट के साथ हाइब्रिड सेगमेंट एंट्री में कदम रखने की योजना बना रही है। इस मॉडल में एक 1.2L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ एक हाइब्रिड सिस्टम भी होगा। Mahindra BE 6 और XUV.e9 को भी हाइब्रिड सिस्टम के साथ लाने की तैयारी चल रही है। इसमें साल 2026 या 2027 तक रेंज एक्सटेंडर हाइब्रिड पावरट्रेन हो सकते हैं।

    Hyundai और Kia की आने वाली हाइब्रिड गाड़ियां

    • Hyundai मोटर इंडिया अपनी दो हाइब्रिग SUV को लाने की तैयारी कर रही है। इसमें एक नई जनरेशन की क्रेटा हाइब्रिड के साथ ही एक 7-सीटर SUV लाने की तैयारी कर रही है। इन दोनों मॉडलों के 2026 तक आने की उम्मीद है।
    • Hyundai के साथ ही Kia भी हाइब्रिड सेगमेंट में एंट्री की तैयारी कर रही है। कंपनी नई जनरेशन की सेल्टोस को हाइब्रिड सिस्टम के साथ ला सकती है, जिसके साल 2027 तक लॉन्च होने की संभावना है। सके बाद एक बिल्कुल नई 3-रो वाली SUV भी आएगी, जिसमें हाइब्रिड तकनीक होगी।

    होंडा का हाइब्रिड लाइन-अप

    होंडा कार्स इंडिया द्वारा अपनी लोकप्रिय वैश्विक हाइब्रिड SUV, जेडआर-वी (ZR-V), को 2025 के अंत तक पेश करने की उम्मीद है। एलिवेट SUV का एक हाइब्रिड वर्जन दिवाली 2026 के आसपास आ सकता है। कंपनी एक नई 7-सीटर SUV पर भी काम कर रही है, जो होंडा के नए मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।