Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VinFast इलेक्ट्रिक कारों के बाद ला रही ईवी स्कूटर, साल 2026 में करेगी लॉन्च

    Updated: Fri, 05 Dec 2025 11:42 AM (IST)

    वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी में है, जो 2026 तक लॉन्च हो सकते हैं। कंपनी वियतनाम में कई ...और पढ़ें

    Hero Image

    VinFast के इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में जल्द लॉन्च होंगे।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। हाल ही में वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast ने अपनी दो इलेक्ट्रिक कारों को भारत में लॉन्च किया है। साथ ही कंपनी जल्द ही एक और इलेक्ट्रिक कार लेकर आने वाली है। इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी यही पर नहीं रुकने वाली है। कंपनी साल 2026 में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी लाने की तैयारी कर रही है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर वियतनाम में काफी पॉपुलर है। कंपनी कई मॉडल और उनके वेरिएंट को ऑफर करती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VinFast के इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइनअप की खासियत

    कंपनी कई तरह के इलेक्ट्रिक स्कूटर वियतनाम में ऑफर करती है। इसमें छोटी बैटरी, बड़ी बैटरी, अलग-अलग रेंज और फीचर्स वाले ईवी स्कूटर शामिल है।

    1. VinFast EVO Grand: यह मॉडल यहां काफी पॉपुलर है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें ड्यूल बैटरी ऑप्शन मिलता है। इसमें दो 2.4 kWh की बैटरियां दी गई हैं। इसकी रेंज करीब 262 किमी तक की है।
    2. VinFast Vero X: इसके सिंगल बैटरी ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है। इसकी रेंज करीब 134 किमी तक की है। फिलहाल रिमूवेबल बैटरी ऑप्शन अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन कंपनी इसे भी जल्द लाने वाली है।

    VinFast के अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर

    1. Theon S
    2. Vero X
    3. Vento S
    4. Felis
    5. Klara
    6. Evo Grand

    हर मॉडल कई वेरिएंट्स में आता है ताकि हर ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से स्कूटर चुन सके। उन्हें चाहे ज्यादा रेंज चाहिए, ज्यादा परफॉर्मेंस चाहिए या वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन।

    इंडियन मार्केट में कौन-सा चलेगा?

    सबसे बड़ा सवाल यही है कि इनमें से कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर में भारतीय बाजार में ज्यादा सफर होगा? भारत का EV बाजार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन यहां के उपभोक्ता निम्न बातों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देते हैं।

    1. ज्यादा रेंज
    2. वैल्यू फॉर मनी
    3. किफायती मेंटेनेंस
    4. भरोसेमंद बैटरी टेक्नोलॉजी

    वियतनाम में इन स्कूटर्स की कीमत भारतीय रूपये में लगभग 90,000 रुपये से 1 लाख रुपये के आसपास बैठती है। अगर भारत में VinFast इसी प्राइस रेंज को बनाए रखती है, तो ये ब्रांड सभी मौजूदा कंपनियों को मजबूत चुनौती दे सकता है। लेकिन आखिर में यह निर्णय तो भारतीय उपभोक्ताओं पर ही निर्भर करेगा कि वे किस तरह के स्कूटर को प्राथमिकता देते हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि अगर VinFast इंडिया में आती है तो क्या यह TVS, Ola, Ather, Bajaj जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे पाएगी?