Tata Tiago को इस वजह से काफी पसंद करते हैं लोग, hatchback ने देश में बहुत कम समय में बनाया अपना नाम
टाटा मोटर्स ने खुलासा किया कि टियागो खरीदने वाले की औसत आयु 35 वर्ष है। टियागो की 60% बिक्री शहरी बाजारों से और शेष 40% ग्रामीण बाजारों से आती है। इसके अलावा टियागो के 10% खरीदार महिलाएं हैं और वित्त वर्ष 2023 में टियागो के 71% से अधिक खरीदार पहली बार कार खरीदने वाले हैं। यही वजह है कि काफी कम समय में इसका काफी प्यार मिल रहा है।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। टाटा टियागो हैचबैक ने देश में लॉन्च के बाद से 5 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। टाटा ने खुलासा किया कि पिछली 1 लाख बिक्री 15 महीने की अवधि में हुई थी। टाटा टियागो की 5 लाख यूनिट बिक्री की यात्रा पूरी करने के पीछे बहुत से कारण हैं, जिसके बारे में हम इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं।
टाटा टियागो का सक्सेज देख कंपनी ने इसका इलेक्ट्रिक वेरिएंट और सीएनजी वेरिएंट को भी मार्केट में उतारा है। इससे आप इस गाड़ी के प्रति भरोसा का अंदाजा लगा सकते हैं।
टाटा मोटर्स ने खुलासा किया कि टियागो खरीदने वाले की औसत आयु 35 वर्ष है। टियागो की 60% बिक्री शहरी बाजारों से और शेष 40% ग्रामीण बाजारों से आती है। इसके अलावा, टियागो के 10% खरीदार महिलाएं हैं और वित्त वर्ष 2023 में टियागो के 71% से अधिक खरीदार पहली बार कार खरीदने वाले हैं।
कंपनी का बयान
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के हेड-मार्केटिंग विनय पंत ने कहा कि टियागो ने अपने लॉन्च के बाद से हमारी नई फॉरएवर रेंज की लोकप्रियता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसने समझदार ग्राहकों को अच्छी स्टाइलिंग, बेजोड़ सुरक्षा मानकों, अत्याधुनिक तकनीक की पेशकश करके लगातार अपेक्षाओं को पार किया है, जिससे हैच सेगमेंट के परिदृश्य को नया आकार दिया गया है। 5 लाख बिक्री के आंकड़े को पार करना टाटा मोटर्स की उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का एक शानदार प्रमाण है।
Tata Tiago EV भी देश में कई लोगों के पास है। 5 लाख का आंकड़ा पार करने के लिए इसने भी अच्छा योगदान दिया है। इसे दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसके एक वेरिएंट को 19.2 kWh की बैटरी और 250 किमी की ड्राइविंग रेंज के साथ पेश किया जाता है, जबकि दूसरा वेरिएंट 24 kWh की बैटरी और 315 किमी की ड्राइविंग रेंज के साथ उपलब्ध है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।