Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi ने पेश की नई SkyNomad N90 SUV, रेंज-एक्सटेंडर तकनीक के साथ 15.9 का माइलेज भी

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 12:26 PM (IST)

    Xiaomi SkyNomad N90 Revealed: शाओमी की इस नई कार में शानदार फीचर्स, पावर और रेंज-एक्सटेंडर तकनीक के साथ आती है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने अपनी नई कार N90 को पेश किया है। यह चीनी कार निर्माता कंपनी के नए सब-ब्रांड का पहला मॉडल है। जहां Xiaomi की SU7 सेडान और YU7 SUV को खास तौर पर ड्राइवर के अनुभव को ध्यान में रखकर बनाया गया है वहीं SkyNomad N90 एक बड़ी और थ्री-रो वाली SUV है।

    कैसा है डिजाइन और लुक?

    SkyNomad N90 को एक चौकोर और सीधा डिजाइन दिया गया है। यह Xiaomi की पहले वाली पतली और स्टाइलिश दिखने वाली SU7 और YU7 कारों से काफी अलग है। चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MIIT) मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक SkyNomad N90 के सबसे महंगे Max मॉडल का साइज कुछ ऐसा है:

    इसकी लंबाई 5,285mm, चौड़ाई 1,998mm, ऊंचाई 1,825mm, व्हीलबेस 3,080mm और Kerb Weight 2.8 टन है।

    इंटीरियर और फीचर्स

    Xiaomi ने अभी तक SkyNomda N90 के डैशबोर्ड की पूरी जानकारी नहीं शेयर की है। लेकिन, उम्मीद है कि इसमें एक बड़ी टचस्क्री इंफोटेनमेंट स्क्रीन देखी जा सकती है। गाड़ी के अंदर बटन या फिजिकल कंट्रोल्स बहुत कम है। इसके अलावा, इसमें Tan Finish का इंटीरियर, दूसरी लाइन में बैठने वालों के लिए एक अलग एंटरटेनमेंट स्क्रीन और डुअल पेन सनरूफ दिया गया है।

    इसकी 7-सीटर मॉडल में, दूसरी लाइन में कंफर्टेबल कैप्टन सीटें दी गई हैं जिसे बटन से पीछे की तरफ झुकाया जा सकता है। साथ ही, पैरों को आराम देने के लिए ऑटोमन्स भी मिलते हैं।

    इंजन मोटर और बैटरी

    SkyNomad N90 को Xiaomi के नए Kunlun Architecture पर बनाया गया है। यह कंपनी की पहली ऐसी EV है जो रेंज-एक्सटेंडर के साथ आती है। हालांकि, पावरट्रेन की पूरी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन MIIT की रिपोर्ट्स के मुताबिक, SkyNomad N90 Max में एक 1.5 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। साथ ही, इसमें 76kWh की बैटरी दी गई है।

    खबरें और भी

    पावर और स्पीड

    इस गाड़ी कुल 421hp की पावर जनरेट करती है और कंपनी का दावा है कि इसकी टॉप-स्पीड 190kph है। SkyNomad N90 में स्टैंडर्ड के रूप में 76kWh की NMC बैटरी पैक दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ बैटरी की पावर से यह गाड़ी 370 किमी की दूरी तय कर सकती है। पूरी तरह से डिस्चार्ज होने पर इसका 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 15.9kmpl का माइलेज देने का दावा कंपनी ने किया है।

    यह भी पढ़ें- Nissan Tekton Vs Kia Sletos: माइलेज के मामले में कौन है बेहतर? कितना दमदार है इंजन और कितनी है कीमत