Yamaha ने अचीव किया 300 Blue Square Outlets का माइलस्टोन, Call of the Blue से हुई थी शुरुआत
Yamaha Motor India ने आज यानी 8 मार्च को घोषणा करते हुए कहा है कि उन्होंने भारत में 300 Blue Square Outlets खोलने की उपलब्धि हासिल कर ली है। ब्लू स्क्वायर डीलरशिप हाल ही में लॉन्च किए गए R3 और MT-03 बेचते हैं। इसके अलावा ये डीलरशिप Aerox 155 YZF-R15 V4 YZF-R15S V3 MT-15 V2 FZS-Fi Version 4.0 FZS-Fi Version 3.0 FZ-Fi Version 3.0 और FZ-X भी बेचते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Yamaha Motor India ने आज यानी 8 मार्च को घोषणा करते हुए कहा है कि उन्होंने भारत में 300 Blue Square Outlets खोलने की उपलब्धि हासिल कर ली है। आपको बता दें कि ब्लू स्क्वायर डीलरशिप यामाहा की हाई-लेवल डीलरशिप हैं, जो अपने ग्राहकों को एक प्रीमियम अनुभव प्रदान करती हैं।
Call of the Blue से हुई शुरुआत
ब्रांड ने 2018 में Call of the Blue ब्रांड अभियान शुरू किया था और ब्लू स्क्वायर शोरूम उस अभियान का हिस्सा थे, जो 2019 में शुरू हुआ था। डीलरशिप में यामाहा का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक ब्लू थीम है।
Blue Square Outlets पर उपलब्ध प्रोडक्ट
ब्लू स्क्वायर डीलरशिप हाल ही में लॉन्च किए गए R3 और MT-03 बेचते हैं। इसके अलावा, ये डीलरशिप Aerox 155, YZF-R15 V4, YZF-R15S V3, MT-15 V2, FZS-Fi Version 4.0, FZS-Fi Version 3.0 FZ-Fi Version 3.0 और FZ-X भी बेचते हैं।
यह भी पढ़ें- Ducati Streetfighter V4 S भारतीय बाजार में 12 मार्च को होगी लॉन्च, जानिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
कहां कितने आउटलेट?
कंपनी के पास Fascino 125 FI Hybrid, Ray ZR 125 FI Hybrid और Ray ZR Street Rally 125 FI Hybrid स्कूटर भी हैं। इसके अतिरिक्त ये आउटलेट यामाहा के अपैरल और एक्सेसरीज की विशेष रेंज भी प्रदर्शित करते हैं। पूरे भारत में संचालित 300 ब्लू स्क्वायर शोरूम में से, यामाहा के दक्षिणी भारत में 129, पूर्वी भाग में 81, पश्चिमी क्षेत्र में 54 और उत्तरी भाग में 37 आउटलेट हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।