Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Yamaha की नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक, शानदार लुक और फीचर्स के साथ हो सकती है लॉन्च

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 06:00 PM (IST)

    Yamaha E Sports Bike: यामाहा कंपनी एक नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक लाने की तैयारी कर रही है। इस बाइक के पेटेंट से इसके डिजाइन के बारे में कुछ जानकारिय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Yamaha ने पिछले साल टोक्यो मोबिलिटी शोम में अपनी एक इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक का कॉन्सेप्ट मॉडल Proto BEV पेश किया था। यह रेस ट्रैक के लिए बनी बाइक थी। शुरुआत में ऐसा लगा कि इसे सिर्फ देखने के लिए बनाया गया है लेकिन Yamaha के पेटेंट से पता चलता है कि कंपनी अब सड़क पर चलने वाला मॉडल तैयार कर रही है। इसका लुक और साइज YZF-R7 जैसा हो सकता है।

    टाइप-2 चार्जिंग पोर्ट

    पेटेंट की तस्वीरों से पता चला है कि इस बाइक में एक टाइप-2 चार्जिंग कनेक्टर दिया जा सकता है। यही तकनीक हाल ही में Honda की हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक WN7 के कॉन्सेप्ट मॉडल में भी देखी गई थी। टाइप-2 पोर्ट होने से इस बाइक को बड़ा बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। बड़ी बैटरी होने की वजह से यह बाइक एक चार्ज में लंबी दूरी तय कर सकेगी।

    कैसा मिलगा ब्रेक

    ज्यादातर पेट्रोल बाइक्स में पीछे के बेक्स पैर के पास होते हैं लेकिन इस इलेक्ट्रिक बाइक में ऐसा नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें पीछे के ब्रेक बाएं हाथ के हैंडल पर दिया जाएगा जहां पेट्रोल बाइकों में क्लच होता है। इस बाइक में मोटर की पावर को पिछले पहिए तक पहुंचाने के लिए पारंपरिक लोहे की चैन की जगह एक बेल्ट-ड्राइव सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा।

    खास ब्रेकिंग सिस्टम

    Yamaha का यह नया पेटेंट मुख्य रूप में इसके ब्रेकिंग सिस्टम के खास डिजाइन पर आधारित है। वैसे तो बाइक्स में ABS की यूनिट सीट के नीचे होती है लेकिन Yamaha ने इस बाइक में ABS हाइड्रोलिक यूनिट को हैंडल के ठीक पीछे सेट किया है। कंपनी का कहना है कि ऐसा करने से ब्रेक दबाने वाला मुख्य सिलिंडर और ABS यूनिट के बीच के पाइप छोटे हो जाते हैं। इसकी मदद से ब्रेक लगाने पर बाइक तुरंत और बहुत सटीकता के साथ रुकेगी जिससे राइडर की सुरक्षा बढ़ेगी।

    खबरें और भी

    कब तक होगी लॉन्च?

    Yamaha का तरफ से अभी तक इस इलेक्ट्रिक बाइक के फीचर्स जैसे पावर, रेंज और मोटर के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। कंपनी इसे कब तक लॉन्च करेगी, इसकी भी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें- Suzuki ने लॉन्च की सबसे महंगी Jimny, इस XL Rhino Special Edition की कीमत और क्या है खास