Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2025 TVS Apache RTR 160 2V पहले से ज्यादा हुई दमदार, डुअल-चैनल ABS के साथ भारत में लॉन्च

    Updated: Fri, 27 Jun 2025 06:24 PM (IST)

    टीवीएस मोटर ने नई TVS Apache RTR 160 2V लॉन्च की है, जिसमें डुअल-चैनल ABS और OBD-2B अनुपालक इंजन जैसे अपडेट दिए गए हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,34,320 रुपये है। इसमें 159.7cc का इंजन है जो 16.04 PS की पावर जनरेट करता है। 

    Hero Image

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की दोपहिया निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने नई TVS Apache RTR 160 2V को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे सबसे खास डुअल-चैनल ABS और OBD-2B अनुपालक इंजन के साथ अपडेट किया है। जिसकी वजह से यह पहले से ज्यादा दमदार बाइक हो गई है। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई TVS Apache RTR 160 2V की कीमत

    2025 TVS Apache RTR 160 2V की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,34,320 रुपये है, जो 2024 मॉडल के टॉप-स्पेक वेरिएंट से 3,800 रुपये ज्यादा महंगी है, जिसकी कीमत 1,30,520 रुपये थी। इसे दो कलर ऑप्शन मैट ब्लैक और पर्ल व्हाइट में लेकर आया गया है। इन दोनों ही कलर ऑप्शन के साथ स्टैंडर्ड के तौर पर रेड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

    नई TVS Apache RTR 160 2V का डिजाइन

    इसके अट्रैक्टिव लुक को पहले की तरह बरकरार रखा गया है, जिसमें लाल रंग के अलॉय व्हील, शार्प टैंक एक्सटेंशन और एक मस्कुलर स्टांस मिलते हैं। इसे इस बार नया मैट ब्लैक कलर ऑप्शन दिया गया है, जिसमें यह पहले से ज्यादा शानदार दिखाई दे रही है।

    2025 TVS Apache RTR 160 2V (2)

    नई TVS Apache RTR 160 2V का इंजन

    इसमें वही 159.7cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 16.04 PS की पावर और 13.85 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को पांच-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

    सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

    2025 TVS Apache RTR 160 2V को डबल-क्रैडल फ्रेम पर बनाया गया है। इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और डुअल रियर गैस-चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। इसमें ब्रेकिंग के लिए 270mm का फ्रंट और 200mm का रियर पेटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसमें अब डुअल-चैनल ABS को शामिल किया गया है। बाइक में 7-इंच के पहिये हैं, जिन पर 90-सेक्शन का फ्रंट और 120-सेक्शन का रियर ट्यूबलेस टायर लगाया गया है। इसमें 12 लीटर की फ्यूल टैंक क्षमता, 790mm की आरामदायक सीट ऊंचाई और 180mm का अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।

    नई TVS Apache RTR 160 2V के फीचर्स

    इसमें TVS SmartXonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ LCD कंसोल किया गया है, जो वॉयस असिस्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल अलर्ट और राइड डेटा जैसे फीचर्स देता है। इसमें तीन राइड मोड्स स्पोर्ट, अर्बन और रेन भी मिलते हैं। ये मोड बाइक के इंजन आउटपुट और रियर ABS की सेंसिटिविटी को एडजस्ट करते हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Bajaj Pulsar N150, Hero Xtreme 160R 2V, Honda SP160, और Yamaha FZ-S Fi से देखने के लिए मिलता है।

    यह भी पढ़ें- Indian Motorcycle ने किया 2025 मॉडल रेंज की कीमतों का ऐलान, कई बेहतरीन फीचर्स से है लैस